WWE का हाल हुआ बेहाल, ये खबर जानकर सदमे में आ जाएंगे विंस मैकमैहन? 

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

WWE को इस बार बड़ा नुकसान हुआ है। WWE रॉ(Raw) की व्यू्अरशिप इस बार बहुत कम है। ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) और रैंडी ऑर्टन(Randy Orton) के बीच नाइ टाइटल मेन इवेंट इस बार हुआ था। इस हफ्ते WWE के रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.715 मिलियन रही। इस बार भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के लिए खतरे के संकेत आ गए है।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के भाई पर जबरदस्त जीत के बावजूद 6 फीट 2 इंच के WWE सुपरस्टार को लगा बहुत बड़ा झटक

WWE को लगा बड़ा झटका

पिछले हफ्ते WWE Raw की व्यूअरशिप 1.892 मिलियन रही थी। और ये Royal Rumble के बाद का पहले एपिसोड था। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार 9.4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस बार पहले घंटे की व्यूअरशिप 1.821 मिलियन रही। दूसरे घंटे में ये गिरकर 1.735 मिलियन हो गई थी। तीसरा घंटा इस बार बहुत ही बुरा रहा। तीसरे घंटे में व्यूअरशिप गिरकर 1.589 मिलियन हो गई थी।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स जो WWE WrestleMania 37 से पहले हील टर्न लेकर फैंस को चौंका सकते हैं

Raw का हाल अब लगातार बुरा हो रहा है। पिछले एक साल से व्यूअरशिप काफी नीचे गिर रही है। कंपनी ने इसके लिए कई तरीके अपना दिए लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप काफी अच्छी इस समय चल रही है। रेड ब्रांड का एपिसोड तीन घंटे का होता है। लेकिन रेटिंग काफी नीचे हर बार हो रही है। पिछले कुछ समय से दो मिलियन का आंकड़ा भी नहीं पहुंचा है।

ये भी पढ़ें:रोमन रेंस के खिलाफ हुए मैच में केविन ओवेंस को लगी चोट को लेकर अपडेट सामने आया, WWE SmackDown में लिया अपना बदला

पिछले साल TLC के बाद ये सबसे कम व्यूअरशिप Raw की रही है। अब काफी गड़बड़ मामला रेड ब्रांड के लिए नजर आ रहा है। शो में हालांकि कई अच्छे मैच और सैगमेंट्स हुए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इससे पहले भी कई तरीकों से WWE ने व्यूअरशिप बढ़ाने की कोशिश की लेकिन कुछ नहीं हुआ। कंपनी को इस बारे में अब काफी विचार करना पड़ेगा। कुछ ही महीनों बाद मेनिया इवेंट होगा। अगर इससे पहले ऐसा ही हाल रहा तो काफी मुसीबतें बढ़ सकती है। विंस मैकमैहन को अब कुछ नया यहां करना पड़ेगा। वरना हालत और भी खराब हो जाएगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now