रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 पीपीवी के सफल आयोजन के बाद WWE अब आगे की तैयारी में जुट गया होगा। रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी खास रहने वाला है। दरअसल, WrestleMania के बाद अक्सर Raw के एपिसोड जबरदस्त रहते हैं। इस बार भी यही उम्मीद रहने वाली हैं। WWE जरूर ही कुछ शानदार मैच और सैगमेंट तय कर सकता है।Were you expecting someone else, @RandyOrton? #WrestleMania #TheFiend @WWEBrayWyatt pic.twitter.com/2GlynUGtoZ— WWE (@WWE) April 12, 2021ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों रोमन रेंस ने WrestleMania 37 में ऐज और डेनियल ब्रायन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन कीRaw के एपिसोड के लिए WWE ने ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। इसके चलते Raw के एपिसोड को लेकर अनुमान लगाना काफी मुश्किल रहने वाला है। WrestleMania 37 पीपीवी के बाद सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन जारी रह सकती हैं वहीं कुछ नई स्टोरीलाइन शुरू कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम WrestleMania 37 के बाद Raw के एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।- Raw में द फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस की दुश्मनी आगे बढ़ेगी𝒜𝓈𝒽𝑒𝓈 𝓉𝑜 𝒶𝓈𝒽𝑒𝓈, 𝒹𝓊𝓈𝓉 𝓉𝑜 𝒹𝓊𝓈𝓉.𝐻𝐸 𝒽𝒶𝓈 𝓇𝑒𝓉𝓊𝓇𝓃𝑒𝒹 𝓉𝑜 𝒽𝒾𝓈 𝑜𝓇𝒾𝑔𝒾𝓃𝒶𝓁 𝒻𝑜𝓇𝓂.#WrestleMania #TheFiend @WWEBrayWyatt @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/ev86MF21eY— WWE WrestleMania (@WrestleMania) April 12, 2021WrestleMania में रैंडी ऑर्टन और द फीन्ड के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में रैंडी ऑर्टन को जीत मिली थी जहां एलेक्सा ब्लिस ने फीन्ड को धोखा दे दिया था। इस मैच में द फीन्ड को ब्लिस की वजह से एक बड़ी हार मिली थी। ऐसे में अब वो दोनों आमने-सामने आ गए हैं और उनकी दुश्मनी आगे बढ़ने वाली हैं।ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 37 के दूसरे दिन हुए 3 सबसे बड़े बोच जिसके ऊपर आपका ध्यान नहीं गया होगाकिसी भी फैन ने उम्मीद नहीं की थी कि एलेक्सा ब्लिस अपने साथी फीन्ड को धोखा दे सकती हैं। रैंडी ऑर्टन अब इस दुश्मनी से दुश्मनी अलग हो सकते हैं जबकि Raw के एपिसोड से फीन्ड की हार का राज़ सामने आ सकता है। एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड को साथ देखने में मजा आया है लेकिन अब देखना होगा कि एक-दूसरे के खिलाफ वो किस तरह से प्रदर्शन करते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।