WWE रॉ इस हफ्ते काफी ज़बरदस्त होगी और उसकी एक बड़ी वजह है पिछले हफ्ते हुआ सुपरस्टार शेक-अप जिसकी वजह से नई कहानियों को मौका मिलेगा। एक तरफ एजे स्टाइल्स जैसे रैसलर और द उसोज़ जैसी टीम है, तो वहीँ दूसरी तरफ हैं लेसी इवांस जैसी रैसलर जिनके किरदार ने उन्हें काफी प्रसिद्ध कर दिया है।
इनका काम इतना अच्छा है कि अगर ये रैसलिंग करते हैं तो ना सिर्फ शो बल्कि कंपनी को फायदा पहुचाएंगे। वैसे भी मनी इन द बैंक आनेवाला है और कंपनी उसके लिए भी कहानियाँ बनाएगी जिसकी वजह से काफी ज़बरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। ये भी मुमकिन है कि कुछ रैसलर्स एंट्री करें तो कुछ अपनी लड़ाइयों को आगे बढ़ाएं। इस बात को ध्यान में रखते हुए, आइए नज़र डालते हैं वो पल जो इस हफ्ते शो में हो सकते हैं:
#5 क्या मिज़, शेन मैकमैहन पर अपना वार जारी रखेंगे?
![It's must-see](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/43517-15558309072447-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/43517-15558309072447-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/43517-15558309072447-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/43517-15558309072447-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/43517-15558309072447-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/43517-15558309072447-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/43517-15558309072447-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/43517-15558309072447-800.jpg 1920w)
शेन मैकमैहन और मिज़ के बीच लड़ाई एक लंबे समय से चल रही है और पिछले हफ्ते भी वो जारी रही। एक बेबीफेस की तरह से मिज़ काफी ज़बरदस्त काम कर रहे हैं और अगर वो आनेवाले समय में भी शेन पर वार जारी रखते हैं तो ये लड़ाई मनी इन द बैंक में जारी रह सकती है। वैसे इस कहानी में असली मज़ा तब आएगा जब इसका हिस्सा होंगे मिज़ के पिता और विंस मैकमैहन। ये दोनों काफी एंटरटेनमेंट कर सकते हैं और अगर ये एक ही समय पर एक ही रिंग में होंगे तो एक्शन भी लाजवाब होगा।
ये देखना होगा कि इस हफ्ते किसको बेहतर मौके और ज़्यादा फायदा मिलता है। वैसे इस कहानी में मज़ा तो तब आएगा जब इसको थोड़ा और बेहतर करके, इसमें परिवारों को भी जोड़ दिया जाए। आप किसको पहले वार करते हुए देखना चाहेंगे?
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 क्या रिकोशे को मौके मिलेंगे?
रिकोशे एक ऐसे रैसलर हैं जिनमें हुनर हैं और उन्होंने ये ट्वीट करके जता दिया कि वो जल्द ही सिंगल्स कॉम्पिटिशन का हिस्सा बनेंगे। इसकी वजह से ये मुमकिन है कि उनकी टैग टीम या तो टूटेगी या फिर वो खुद ही एक सिंगल्स चैंपियनशिप वाली कहानी का हिस्सा बनेंगे। एक रैसलर के तौर पर वो काफी अच्छा काम कर रहे हैं और इस समय रिकोशे जैसा हाई-फ्लायर शायद ही रॉ में कोई हो। ये एक अच्छा मौका है जब एक ज़बरदस्त रैसलर को उसके मौके मिले और कंपनी को भी फायदा हो।
#3 क्या लेसी इवांस को बैकी लिंच पर वार करने का मौका मिलेगा?
![Lacey-ing the boots for the title](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/df38c-15558322479816-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/df38c-15558322479816-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/df38c-15558322479816-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/df38c-15558322479816-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/df38c-15558322479816-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/df38c-15558322479816-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/df38c-15558322479816-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/df38c-15558322479816-800.jpg 1920w)
लेसी इवांस ने बैकी लिंच पर वार करके अपनी लड़ाई की शुरुआत की थी, और अब नटालिया को हराकर उन्होंने रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। हाल में उन्होंने ट्विटर पर नटालिया का मज़ाक उड़ाया, और ये मुमकिन है कि इसकी वजह से इन दोनों के बीच एक लड़ाई होगी। एक मैच काफी ज़बरदस्त होगा, खासकर अगर उसमें दो ज़बरदस्त रैसलर्स एक दूसरे के सामने हों, लेकिन बैकी लिंच पर वार इस कहानी को और बेहतर कर देगा।
#2 इस प्रोमो के आधार पर कौन आ रहा है?
![Is it who we think it is?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2514a-15558329319886-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2514a-15558329319886-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2514a-15558329319886-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2514a-15558329319886-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2514a-15558329319886-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2514a-15558329319886-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2514a-15558329319886-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/2514a-15558329319886-800.jpg 1920w)
एक समय से ये खबरें आ रही थीं कि ब्रे वायट आनेवाले हैं, और ऐसा लग रहा है कि कंपनी अपने प्रोमोज़ से इस बात को सही साबित कर रही है। इस समय वो ऐसे प्रोमोज़ दे रही है जिसमें इस बात की तरफ इशारा है कि कोई नया रैसलर आ रहा है, या यूँ कहें कि एक नए रूप में। ऐसी खबरें थी कि वो एक नए लुक में आनेवाले हैं जिसकी वजह से ये प्रोमो सही लग रहा है और ये इशारा भी कर रहा है कि ब्रे जल्द ही रिंग में वापसी कर सकते हैं।
ये देखना दिलचस्प होगा कि वो रॉ में आते हैं या मनी इन द बैंक में वापसी करते हैं।
#1 सैथ रॉलिंस को कौन चैलेंज करेगा?
![Burn It Down](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/47f0f-15558333875997-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/47f0f-15558333875997-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/47f0f-15558333875997-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/47f0f-15558333875997-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/47f0f-15558333875997-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/47f0f-15558333875997-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/47f0f-15558333875997-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/04/47f0f-15558333875997-800.jpg 1920w)
सैथ रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियन हैं लेकिन अबतक उन्हें किसी ने चैलेंज नहीं किया है। क्या हो अगर इस हफ्ते उन्हें एक चैलेंज मिले या फिर यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच हो जिसका विजेता उन्हें मनी इन द बैंक में चैलेंज करें? ये एक अच्छी कहानी है जिसे होना ही चाहिए।