रॉ रीयूनियन काफी धमाकेदार होगा क्योंकि गुज़रे दिनों के रेसलर्स और लैजेंड्स इस शो का हिस्सा होंगे। रिक फ्लेयर, हल्क होगन, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन जैसे रेसलर्स के अलावा कई अन्य पॉल हेमन के शो में आएँगे। इनकी मौजूदगी एक बात कन्फर्म करती है और वो है ज़बरदस्त एक्शन क्योंकि स्टीव ऑस्टिन का स्टनर किसी भी दिन सबको अच्छा लगता है।
ये भी पढ़ें: WWE में बूगीमैन द्वारा किए गए 5 घिनौने काम
केविन ओवेंस भी शो का हिस्सा होंगे जिसका मतलब है एक की जगह दो स्टनर्स और अगर ये दोनों अपने पसंदीदा मैकमैहन परिवार के मेंबर पर वार करेंगे तो उससे रोमांच ज़्यादा होगा।
इसको ध्यान में रखते हुए आइए नज़र डालते हैं उन तीन चीज़ों पर जो शो में हो सकती हैं:
#3 एक से भले दो स्टनर्स
![à¤à¤ सॠभलॠदà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b935-15636062902146-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b935-15636062902146-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b935-15636062902146-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b935-15636062902146-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b935-15636062902146-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b935-15636062902146-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b935-15636062902146-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7b935-15636062902146-800.jpg 1920w)
अगर एक स्टनर से अच्छा कुछ है तो वो है दो स्टनर। ऐसा इसलिए क्योंकि केविन ओवेंस और स्टोन कोल्ड शो का हिस्सा हैं, और अगर कंपनी केविन के किरदार को फायदा पहुँचाना चाहती है तो ये एक अच्छा तरीका है। इस समय केविन और स्टोन कोल्ड का साथ आना बिज़नेस और कंपनी के लिए फायदेमंद है। अगर ये दोनों आकर विंस और शेन को स्टनर दे दें तो आप सिर्फ एक्शन की उम्मीद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 5 कारण जो बताते हैं कि क्यों केविन ओवेंस ने डॉल्फ जिगलर को Extreme Rules में कुछ सेकेंड्स में हराया
क्या आप इसके लिए तैयार हैं? अगर नहीं तो अगले पल के लिए तो आप ज़रूर तैयार होंगे क्योंकि पिछले हफ्ते के रॉ में ये सेगमेंट सबसे ज़्यादा ज़बरदस्त था और अब लोग इसके आगे के काम पर नज़र रखना चाहेंगे।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 फीन्ड अपने किरदार को लेकर बातचीत करेंगे
पिछले हफ्ते फीन्ड 'ब्रे वायट' का आना न केवल बिज़नेस और रॉ को फायदा दे गया बल्कि उससे एक बातचीत शुरू हुई कि आखिर उनका काम क्या होगा और क्या हम उन्हें इसी किरदार में देखेंगे? अब चूँकि ब्रे एक ऐसा किरदार कर रहे हैं जिसे समझने के लिए हमें उनके आनेवाले प्रोमोज़ देखने होंगे तो ये मुमकिन है कि उसकी शुरुआत हो जाए। ये एक अच्छा तरीका है जिससे समरस्लैम में उनके और फिन बैलर के बीच मैच को हाइप किया जा सके।
ये भी पढ़ें: WWE न्यूज: रॉक ने अपने दादा और आंद्रे द जाइंट से जुड़ी एक तस्वीर साझा की
#1 स्टिंग-अंडरटेकर को एक मैच के लिए चैलेंज करेंगे
![à¤à¥à¤¯à¤¾ सपनॠसरà¥à¤à¤¾ मà¥à¤ सठहà¥à¤à¤¾ ?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5dc24-15637761632247-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5dc24-15637761632247-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5dc24-15637761632247-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5dc24-15637761632247-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5dc24-15637761632247-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5dc24-15637761632247-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5dc24-15637761632247-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/5dc24-15637761632247-800.jpg 1920w)
इन दोनों के बीच एक मैच की अफवाह एक लंबे समय से हो रही है और ये मुमकिन है कि रॉ रीयूनियन में एक सरप्राइज़ एंट्री करके स्टिंग अंडरटेकर को चैलेंज कर दे। अब ये चैलेंज रेसलमेनिया के लिए होगा और उससे आनेवाले समय के शोज़ के लिए रोमांच बढ़ जाएगा।