समरस्लैम WWE के लिए सफल साबित हुआ और इवेंट फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरा। WWE ने पीपीवी को छोटा रखा और इस वजह से इवेंट ज्यादा बोरिंग नहीं रहा। WWE ने समरस्लैम के बढ़िया एपिसोड द्वारा फैंस की Raw के एपिसोड के लिए रूचि बढ़ा दी है। WWE ने Raw के एपिसोड के लिए कुछ चीज़ों की घोषणा कर दी है। खैर, आइए Raw के एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालते हैं।- Raw में एलिस्टर ब्लैक की वापसी होगीKO Show with Aleister Black announced for WWE Raw https://t.co/hwr5KgUsJV pic.twitter.com/qFQ6ERIL3E— Wrestling Observer (@WONF4W) August 24, 2020केविन ओवेंस समरस्लैम में आयोजित हुए Raw टैग टीम चैंपियनशिप मैच के दौरान कमेंट्री टेबल पर नजर आए थे। मैच के खत्म होते ही केविन ओवेंस ने जाने से पहले बताया कि एलिस्टर ब्लैक की वापसी होने वाली है।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस द्वारा SummerSlam में जबरदस्त वापसी करते हुए तबाही मचाने के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़उन्होंने कहा था कि "केविन ओवेंस शो" पर उन्होंने ब्लैक को आने का न्योता दिया है। इसके चलते हफ्तों बाद एलिस्टर ब्लैक अपनी वापसी करने वाले हैं। इस दौरान वो जरूर ही फैंस को किसी तरह से सरप्राइज दे सकते हैं। वो Raw से गायब होने के बाद लगातार किसी बड़ी चीज़ के विषय में संकेत दे रहे हैं।- Raw में कीथ ली करेंगे अपना डेब्यूKEITH LEE'S GONNA BE ON RAW 👀 pic.twitter.com/coi9j3zJ8n— B/R Wrestling (@BRWrestling) August 24, 2020NXT टेकओवर में कैरियन क्रॉस ने कीथ ली को पराजित कर दिया था। इसके बाद लग रहा था कि वो मेन रोस्टर पर आ सकते हैं। WWE ने समरस्लैम के दौरान एक विंटेज वीडियो सैगमेंट दिखाया। इस दौरान पता चला कि 'द लिमिटलेस वन' Raw के एपिसोड में अपना डेब्यू करने वाले हैं।WWE उन्हें Raw में एक यादगार पल देना चाहेगा। भविष्य में कीथ ली मेन रोस्टर पर टॉप स्टार बन सकते हैं। सर्वाइवर सीरीज और रॉयल रंबल में उनके प्रदर्शन से साफ पता चल रहा था कि विंस मैकमैहन उन्हें पसंद करते हैं और वो भविष्य में वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam में 2 दिग्गजों के बीच हुए खूनी मैच के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आया