रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने पिछले एपिसोड में कुछ गलतियां की थी और इसके चलते फैंस को एपिसोड उतना पसंद नहीं आया था। ऐसे में अब Raw के एपिसोड से काफी उम्मीदें रहने वाली हैं। WWE ने अभी कुछ मैच और सैगमेंट की घोषणा कर दी है।🖤 FRIENDS FOREVER 🖤#WWERaw @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/vDFXFoPoFS— WWE Universe (@WWEUniverse) April 20, 2021ये भी पढ़ें:- 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ा है लेकिन उनका कभी जॉन सीना से मैच नहीं हो पायादेखा जाए तो WWE चैंपियन की वापसी होगी। खैर, इस समय Raw में कई सारी स्टोरीलाइन आगे बढ़ने वाली हैं। ऐसे में सभी दुश्मनी देखने में रोचक रहने वाली हैं। WWE पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते जरूर ही कुछ खास और सरप्राइजिंग करने की कोशिश करेगा। इसलिए आइए हम Raw के एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालते हैं।- Raw में एलेक्सा ब्लिस और ब्रे वायट की स्टोरीलाइन?UP NEXT: Join @AlexaBliss_WWE and Lilly in #AlexasPlayground... 🙃 pic.twitter.com/kW3JFHHAfC— WWE (@WWE) April 20, 2021एलेक्सा ब्लिस और ब्रे वायट की स्टोरीलाइन कई फैंस की समझ के बाहर है। दरअसल, इन सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन काफी अलग रही हैं। WrestleMania के बाद लग रहा था कि दोनों की दुश्मनी देखने को मिलेगी। इसके बावजूद ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला है। साथ ही एलेक्सा ब्लिस ने अपने नए कैरेक्टर लिली से सबको परिचित कराया है। साथ ही ब्रे वायट ने भी फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट की नई शुरुआत करने को लेकर बात की थी।ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने WWE में खतरनाक तरीके से तबाही मचाते हुए सबको चौंका दियाऐसे में अब Raw के एपिसोड में दोनों ही सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन आगे बढ़ सकती हैं। एलेक्सा ब्लिस Raw में पिछले हफ्ते की तरह लिली से जुड़े राज़ सभी को बता सकती हैं। इसके साथ ही ब्रे वायट पिछले हफ्ते दिखाई नहीं दिए थे। ऐसे में अब Raw के एपिसोड में उनकी वापसी हो सकती हैं। वो एक नया फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट लेकर आ सकते हैं। साथ ही फैंस का मनोरंजन कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।