WWE Raw प्रीव्यू: दो बड़े दुश्मनों का होगा सामना, नए चैंपियंस के बीच होगी तकरार?

सैथ रॉलिंस और रे मिस्टीरियो
सैथ रॉलिंस और रे मिस्टीरियो

- Raw में शायना बैजलर और नाया जैक्स के बीच तकरार देखने को मिलेगी?

पेबैक में शायना बैजलर और नाय जैक्स ने बेली और साशा बैंक्स को हराकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया था। इसके पहले वो काफी बड़ी दुश्मन थी।

साथ ही टाइटल मैच के दौरान भी दोनों की जोड़ी आपस में बहस करते हुए नजर आ रही थी। Raw के एपिसोड में ये चीज़ जारी रह सकती है जहां दोनों के बीच फिर तकरार देखने को मिले।

- Raw में असुका को नई चैलेंजर मिलेंगी?

असुका ने समरस्लैम में Raw विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था लेकिन पेबैक में वो टाइटल डिफेंड करते हुए नजर नहीं आयी थी। WWE का अगला पीपीवी क्लैश ऑफ चैंपियंस रहने वाला है।

इस पीपीवी के लिए असुका को एक नई चैलेंजर की तलाश होगी। Raw की कोई स्टार उन्हें चुनौती दे सकती है या फिर WWE एक नंबर 1 कंटेंडर मैच भी बुक कर सकता है जहां विजेता को विमेंस टाइटल के लिए मैच मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- मौजूदा WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का जबड़ा टूटा, खतरे में पड़ा करियर

Quick Links