रॉ (Raw) का अंतिम एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहा था। WWE ने शो की शुरुआत और अंत को जबरदस्त तरीके से बुक किया था। इसके अलावा बीच में भी कई शानदार चीज़ें देखने को मिली थी। खैर, अब WWE अपने अगले शो को बेहतर बनाने की कोशिश करने वाला है। ऐज (Edge) शायद Raw में नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा WWE के पास कई अन्य सुपरस्टार्स है।Are you hyped to see Randy Orton vs Drew McIntyre again on #WWERaw ? pic.twitter.com/7gfbkG1Hsv— Bonafide Heat (@BonafideHeat) February 7, 2021ये भी पढ़ें:- WWE को हुआ जबरदस्त नुकसान, जॉन सीना के पिता ने चौंकाया, रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का होगा मैच?WWE ने Raw के इस एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ों की घोषणा कर दी हैं। कुछ बड़े मैच और सैगमेंट तय कर दिए गए हैं। इसके बावजूद कई अन्य स्टोरीलाइन और दुश्मनी आगे बढ़ते हुए नजर आने वाली हैं। इसके चलते Raw से काफी उम्मीदें रहेंगी। खैर, इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं Raw के प्रीव्यू के बारे में।- Raw में शार्लेट फ्लेयर vs लेसी इवांस.@MsCharlotteWWE and @LaceyEvansWWE will come face-to-face on #WWERaw.What might @RicFlairNatrBoy have up his sleeve?! https://t.co/ZyuSwgirZM— WWE (@WWE) February 7, 2021शार्लेट फ्लेयर और लेसी इवांस की स्टोरीलाइन काफी समय से आगे बढ़ रही हैं। दोनों के बीच कुछ मैच भी देखने को मिले हैं लेकिन अबतक उन मैचों से स्टोरीलाइन पर फर्क नहीं आया है। लेसी इवांस और रिक फ्लेयर की जोड़ी ने शार्लेट की नाक में दम कर दिया है। Royal Rumble पीपीवी में दोनों की वजह से फ्लेयर और असुका की हार हुई।ये भी पढ़ें:- WWE Raw में दोस्त से दुश्मन बने दो सुपरस्टार्स आएंगे आमने-सामने, मचेगा जबरदस्त बवाल?इसके अलावा Raw के अंतिम एपिसोड में भी रिक फ्लेयर और लेसी इवांस की इंटरफेरेंस की वजह से शार्लेट ने मैच छोड़ दिया था। साथ ही उन्हें वहां हार मिली थी। ऐसे में अब शार्लेट फ्लेयर और लेसी इवांस अब आमने-सामने आने वाली हैं। दोनों का मैच जरूर ही बेहतर रहेगा लेकिन इस दौरान फ्लेयर की जीत होने के चांस काफी ज्यादा रहने वाले हैं। साथ ही स्टोरीलाइन का भी अंत हो सकता है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।