WWE Raw प्रीव्यू: 44 साल के चैंपियन को मिलेगी चुनौती, दिग्गज मचाएंगे जबरदस्त बवाल?

WWE Raw
WWE Raw

रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। WWE ने पिछले हफ्ते काफी अच्छा काम किया था। इसके बाद से हर कोई Raw के अगले एपिसोड के लिए इंतजार कर रहा है। पिछले हफ्ते एक नया चैंपियन देखने को मिला था। इसके अलावा कई धमाकेदार सैगमेंट और मैच देखने को मिले थे।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों बॉबी लैश्ले को WrestleMania में WWE चैंपियनशिप रिटेन करना चाहिए

इस हफ्ते के लिए WWE ने कुछ चीज़ों की घोषणा कर दी हैं। दो काफी बड़े सैगमेंट आयोजित किये जाएंगे। साथ ही WWE कुछ बेहतर मैचों को भी बुक कर सकता है। ऐसे में Raw का एपिसोड जरूर ही रोचक रहने वाला है क्योंकि WWE का Fastlane पीपीवी अब काफी ज्यादा करीब है। WWE इसके लिए सही तरह से बेहतर हाइप बनाना चाहता है। इसलिए हम Raw के अगले एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।

- Raw में द हर्ट बिजनेस का सेलिब्रेशन

WWE ने घोषणा करते हुए बताया है कि द हर्ट बिजनेस मिलकर Raw में सेलिब्रेशन करने वाला है। दरअसल, पिछले हफ्ते हर्ट बिजनेस के सदस्य बॉबी लैश्ले ने द मिज़ को WWE चैंपियनशिप मैच में पराजित किया था। साथ ही नए WWE चैंपियन बन गए थे। Raw में वो और उनका पूरा ग्रुप द हर्ट बिजनेस सेलिब्रेशन करेगा।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच Fastlane में मैच बुक करना एक गलती है

इस दौरान बॉबी लैश्ले और MVP दोनों ही प्रोमो कट करते हुए दिखाई दे सकते हैं। साथ ही वो द ऑल माइटी की जीत को लेकर बात कर सकते हैं। साथ ही वो अपने ग्रुप की बड़ी सफलता और अन्य चीज़ें बता सकते हैं। खैर, इस सैगमेंट में द मिज़ या ड्रू मैकइंटायर की इंटरफेरेंस जरूर ही देखने को मिल सकती हैं। इससे सैगमेंट रोचक बनेगा और शायद Fastlane के लिए भी बड़ा मैच तय हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- Raw में ब्रॉन स्ट्रोमैन का सैगमेंट

पिछले हफ्ते शेन मैकमैहन की वजह से ब्रॉन स्ट्रोमैन और एडम पीयर्स को Raw टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। साथ ही द हर्ट बिजनेस ने टाइटल को रिटेन कर लिया था। ब्रॉन स्ट्रोमैन अपनी इस हार से काफी निराश थे और साफ लग रहा था कि वो ब्रॉन स्ट्रोमैन से खुश नहीं थे।

अब इस हफ्ते ब्रॉन स्ट्रोमैन Raw में शेन मैकमैहन से माफी की मांग करने वाले हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन चाहते हैं कि मैकमैहन उनकी हार का कारण थे और इसके चलते उन्हें माफी मांगनी होगी। खैर, देखकर लग रहा है कि मैकमैहन शायद ही ब्रॉन स्ट्रोमैन से काफी मांगेंगे। इसके साथ ही दोनों सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइन शुरू हो सकती हैं।

- Raw में ड्रू मैकइंटायर पर शेमस द्वारा हमला हो?

Elimination Chamber पीपीवी में ड्रू मैकइंटायर ने शेमस को पराजित करते हुए अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड कर ली थी। इसके साथ ही Raw के एपिसोड में मैकइंटायर ने फिर शेमस को पराजित किया था। ये काफी बड़ी बात रही है और लगातार दो बार मैकइंटायर को दिग्गज पर जीत मिली हैं।

ऐसे में शेमस अपनी दोनों हार का बदला लेने के लिए Raw के एपिसोड में अपने पुराने साथी पर हमला कर सकते हैं। साथ ही दोनों के बीच स्टोरीलाइन जारी रहेगी। फैंस उनके बीच कई अन्य मैच देखना चाहते हैं। इसके चलत्ते Raw में उन्हें अपनी दुश्मनी को जरूर ही जारी रखना चाहिए और ये बेहतर विकल्प होगा।

- Raw में शार्लेट फ्लेयर और असुका का सैगमेंट देखने को मिलें?

शार्लेट फ्लेयर ने पिछले हफ्ते WrestleMania में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच लड़ने की मांग की थी। इस समय उनकी साथी असुका के पास विमेंस टाइटल है। ऐसे में वो अपनी टैग टीम पार्टनर के खिलाफ जा सकती हैं। शार्लेट फ्लेयर इस समय बेबीफेस है और उनका हील टर्न भी देखने को मिल सकता है।

खैर, Raw के इस एपिसोड में असुका और शार्लेट फ्लेयर एक प्रोमो सैगमेंट में नजर आ सकती हैं। इस दौरान शार्लेट फ्लेयर अपने इरादे साफ कर सकती हैं। साथ ही वो असुका को सीधा चैलेंज कर सकती हैं। खैर, इस दौरान कुछ सुपरस्टार्स की इंटरफेरेंस हो सकती हैं। साथ ही वो भी मैच की मांग कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE Raw के एपिसोड में हो सकती हैं

Quick Links