WWE Raw प्रीव्यू: जिंदर महल लेंगे 'बेइज्जती' का बदला, दिग्गज करेगा चौंकाने वाली वापसी?

जिंदर महल और रैंडी ऑर्टन Raw में दिखाई दे सकते हैं
जिंदर महल और रैंडी ऑर्टन Raw में दिखाई दे सकते हैं

रॉ (Raw) का अगला एपिसोड अहम रहेगा। समरस्लैम (SummerSlam) काफी करीब आते जा रहा है। यह इवेंट WWE के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इस वजह से WWE पहले ही इवेंट के लिए बेहतर तरीके से हाइप बनाना चाहेगा। ऐसे में उन्हें Raw के एपिसोड को खास और रोचक बनाने की जरूरत होगी। इससे सभी फैंस के बीच शो चर्चा का विषय बन जाएगा। मौजूदा समय में Raw के एपिसोड उतने रोचक नहीं रहे हैं।

Ad
Ad

साथ ही रेटिंग्स के मामले में भी WWE संघर्ष कर रहा है। अगर उन्हें व्यूअरशिप को स्थिर रखना है तो Raw में कुछ धमाकेदार चीज़ें बुक करनी होगी। इससे शायद WWE को फायदा होगा। Raw के लिए WWE ने अब तक कुछ सैगमेंट्स का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा भी कई धमाकेदार चीज़ें देखने को मिल सकती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।

- Raw में रैंडी ऑर्टन वापसी करेंगे?

Ad

रिडल काफी समय से Raw में अकेले ही दिखाई दे रहे हैं। रैंडी ऑर्टन अचानक से टेलीविजन पर से गायब हो गए और अब तक दिखाई नहीं दिए हैं। पिछले कुछ हफ्ते से लगातार रिडल अकेले ही ओमोस और एजे स्टाइल्स के साथ स्टोरीलाइन में दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स ने पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन की बुरी हालत कर दी है। Raw के एपिसोड में वो इस चीज़ को जारी रख सकते हैं। उनकी दुश्मनी आगे बढ़ सकती है और एक बार फिर हील सुपरस्टार्स का पलड़ा भारी रह सकता है।

इसके बाद रैंडी ऑर्टन को वापसी करते हुए अपने साथी को बचाना चाहिए। SummerSlam में WWE Raw टैग टीम चैंपियनशिप के लिए रिडल और रैंडी ऑर्टन का एजे स्टाइल्स और ओमोस के खिलाफ मैच प्लान कर रहा है। अब SummerSlam के आयोजन में कुछ ही हफ्ते रह गए हैं और ऐसे में रैंडी ऑर्टन को वापसी जरूर करनी चाहिए। अगर ऑर्टन की वापसी होती तो Raw के इस एपिसोड से उनका टाइटल मैच भी तय हो सकता है।

- Raw में जिंदर महल लेंगे अपना बदला?

Ad

पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर ने एक हैंडीकैप मैच में शैंकी और वीर का सामना किया था। इस मैच में जिंदर महल की इंटरफेरेंस हो गई थी और इसके बाद तीनों भारतीय सुपरस्टार्स ने मिलकर मैकइंटायर पर हमला करने का प्रयास किया था लेकिन स्कॉटिश सुपरस्टार उनपर भारी पड़ गए थे।

अब Raw के एपिसोड में जिंदर महल बदला ले सकते हैं। वो किसी बैकस्टेज सैगमेंट या फिर रिंग में किसी प्रोमो सैगमेंट के दौरान इंटरफेयर करते हुए ड्रू पर हमला कर सकते हैं। SummerSlam के लिए अब तक उनके मैच का ऐलान नहीं हुआ है। Raw में उनके बीच आधिकारिक रूप से मैच तय हो सकता है।

- Raw में शार्लेट फ्लेयर का सैगमेंट

Ad

Raw के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर का सैगमेंट देखने को मिलेगा। पिछले हफ्ते उन्होंने नो होल्ड्स बार्ड मैच में निकी A.S.H का सामना किया था। इस मैच में फ्लेयर की जीत के चांस काफी ज्यादा थे। इसके बावजूद निकी A.S.H ने सभी को सरप्राइज किया और दिग्गज पर जीत दर्ज करते हुए सभी को चौंकाया।

अब Raw के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर का सैगमेंट देखने को मिलेगा। वो अपनी हार को लेकर बात कर सकती हैं। इस सैगमेंट में निकी A.S.H और रिया रिप्ली भी इंटरफेयर कर सकती हैं। तीनों ही सुपरस्टार्स के बीच मैच होगा और उनकी स्टोरीलाइन को Raw में आगे बढ़ाया जा सकता है।

- Raw में बॉबी लैश्ले का सैगमेंट

Ad

पिछले हफ्ते गोल्डबर्ग ने बॉबी लैश्ले से जवाब की मांग की और चले गए थे। इसके बाद MVP ने रिंगसाइड पर मौजूद गोल्डबर्ग के बेटे से बहस की थी। गोल्डबर्ग को यह चीज़ पसंद नहीं आई थी और उन्होंने MVP पर स्पीयर लगा दिया था। इसके बाद बैकस्टेज सैगमेंट में बॉबी लैश्ले ने चुनौती को स्वीकार कर लिया था।

इस हफ्ते बॉबी लैश्ले का सैगमेंट देखने को मिलेगा। वो गोल्डबर्ग के बारे में बात करने वाले हैं। इस सैगमेंट में वो पिछले हफ्ते MVP पर हुए हमले को लेकर चर्चा कर सकते हैं और दिग्गज को SummerSlam में होने वाले मैच से पहले चेतावनी दे सकते हैं। उनका सैगमेंट Raw की शुरुआत में देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications