Raw का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहा। पिछले हफ्ते WWE ने शानदार काम किया था और इस हफ्ते Raw के एपिसोड में भी काफी बढ़िया मैच और सैगमेंट देखने को मिले। आइए Raw में हुए सभी मैचों और सैगमेंट्स के नतीजों पर नजर डालते हैं। - Raw का शुरुआती सैगमेंट💣💣💣💣💣@HEELZiggler wants what he's "owed", and @DMcIntyreWWE's wants to give it to him ... a #WWEChampionship Match at #ExtremeRules! #WWERaw pic.twitter.com/4Reiqlbc8U— WWE (@WWE) June 23, 2020Raw की शुरुआत ड्रू मैकइंटायर ने की और उन्होंने पिछले हफ्ते हुए टाइटल मैच के बारे में बात की। इस दौरान डॉल्फ ज़िगलर की चौंकाने वाली एंट्री हुई। इसके बाद उन्होंने कहा कि ड्रू उनकी वजह से ही WWE चैंपियन बने है। इसके अलावा बताया गया कि एजे स्टाइल्स की जगह डॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड रॉ का हिस्सा बने हैं। खैर, ज़िगलर ने अपनी शानदार प्रोमो स्किल्स दर्शायी और ड्रू को WWE टाइटल मैच के लिए चैलेंज किया। ड्रू ने इस चैलेंज को स्वीकारा। - Raw में विमेंस सुपरस्टार्स के बीच ब्रॉलIs @NiaJaxWWE THE one woman built to dethrone #TheQueen @MsCharlotteWWE? #WWERaw pic.twitter.com/YxbGU83TUj— WWE Universe (@WWEUniverse) June 23, 2020नाया जैक्स ने एंट्री की और रिंग में चेयर लगाकर बैठ गयी और शार्लेट फ्लेयर को मिल रहे मौकों के बारे में बात की। इस दौरान आर-ट्रुथ ने एंट्री की और उन्होंने नाया जैक्स को अकीरा टोजावा बताया क्योंकि निंजा भेष बदल सकते हैं। खैर, अकीरा कॉमेंट्री टेबल के करीब छिपे हुए थे और निंजा से घिर जाने के बाद आर-ट्रुथ वहां से भाग गए और सारे निंजा उनका पीछा करने लगे। इसके तुरंत बाद शार्लेट फ्लेयर ने एंट्री की और जैक्स का मजाक बनाया। इन दोनों स्टार्स के बीच जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिला, इस दौरान शार्लेट फ्लेयर को कंधों में जरूर चोट लगी। बीचबचाव के लिए रेफरी तक रिंग में आ गए थे। - Raw में वाइकिंग रेडर्स vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स (रॉ टैग टीम चैंपियनशिप)That explains the @Zelina_VegaWWE smile.@AngelGarzaWwe and @AndradeCienWWE have made their intentions known at the expense of #WWERaw #TagTeamChampions @AngeloDawkins & @MontezFordWWE! pic.twitter.com/rl1BwLtnBQ— WWE (@WWE) June 23, 2020दोनों ही टैग टीम काफी खुश नजर आयी क्योंकि वो वाइकिंग प्रॉफ़िट्स थे। खैर, मैच ज्यादा खास नहीं रहा जहां वाइकिंग रेडर्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। अंत में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने आईवार को धराशाही किया और फिर हैवन्स स्प्लैश लगाकर टाइटल्स को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। नतीजा: स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को जीत मिलीमैच के बाद जेलिना वेगा अपने दोनों साथियों के साथ नजर आयी और उन्होंने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स पर हमला किया लेकिन वाइकिंग रेडर्स ने टैग टीम चैंपियंस को बचाया। सैथ रॉलिंस का बैकस्टेज प्रोमो देखने को मिला जहां उन्होंने रे मिस्टीरियो और उनके बेटे को बड़ी चेतावनी दी। शार्लेट फ्लेयर का सैगमेंट देखने को मिला जहां उनके कंधों पर टैप लगी हुई थी लेकिन इंटरव्यू में उन्होंने मैच लड़ने के बारे में बात की।एंजल गार्जा और एंड्राडे का भी इंटरव्यू लिया गया जहां इंटरव्यूअर चार्ली क्रूसो और एंजल गार्जा का एंगल भी देखने को मिला।- Raw में शार्लेट फ्लेयर vs असुका (रॉ विमेंस चैंपियनशिप)👏 👏 👏 👏 👏 WHAT A VICTORY.#WWERaw @WWEAsuka pic.twitter.com/frVxaxe65H— WWE Universe (@WWEUniverse) June 23, 2020WWE ने मैच को पहले ही तय कर दिया था। शार्लेट थोड़ी कमजोर नजर आयी क्योंकि उनके कंधे में नाया जैक्स के साथ ब्रॉल के दौरान चोट लग गयी थी। खैर, मैच काफी बढ़िया रहा और इसे Raw का सबसे अच्छा मैच कहा जा सकता है। अंत में असुका ने शार्लेट फ्लेयर को असुका लॉक में फंसाया और इसपर फ्लेयर ने टैपआउट किया। नतीजा: असुका ने चैंपियनशिप डिफेंड कीऐज का एक शानदार प्रोमो देखने को मिला। इसके तुरंत बाद रैंडी ऑर्टन ने भी जबरदस्त प्रोमो कट किया। बैकस्टेज शार्लेट फ्लेयर का इंटरव्यू लिया जा रहा था लेकिन नाया जैक्स ने उनपर जबरदस्त हमला किया। शार्लेट काफी दर्द में नजर आयी।- Raw में आर-ट्रुथ vs अकीरा टोजावा (24/7 चैंपियनशिप)I made it!!!!!!#WWERAW #忍者 pic.twitter.com/tUsvTjkB98— Akira Tozawa (@TozawaAkira) June 23, 2020मैच की शुरुआत से पहले बॉबी लैश्ले की एंट्री हुई। उन्होंने रिंगसाइड पर खड़े निंजा स्टार्स पर हमला किया। इस दौरान अकीरा डर की वजह से रिंग के नीचे छुप गए। आर-ट्रुथ की वजह से पिछले हफ्ते बॉबी चैंपियन नहीं बन पाए थे। इस वजह से उन्होंने ट्रुथ पर हमला किया और वहां से चले गए। इस दौरान अकीरा ने देखा कि आर-ट्रुथ रिंग में पड़े हुए है। अकीरा ने इसका फायदा उठाया और उन्हें पिन किया। नतीजा: अकीरा नए 24/7 चैंपियन बन गएबैकस्टेज नटालिया ने इंटरव्यू में शार्लेट की चोट के बारे में बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अब Raw को एक नई लीडर चाहिए। नटालिया ने खुदको नई लीडर बताया। साथ ही उन्होंने एक बड़ी घोषणा करने के बारे में बात की।- Raw में लिव मॉर्गन vs नटालियाThe bond is STRONG as @LanaWWE leads @NatbyNature to VICTORY over @YaOnlyLivvOnce on #WWERaw! pic.twitter.com/nYiDiyHlS1— WWE (@WWE) June 23, 2020नटालिया मैच में अपने साथ लाना को लेकर आई। इससे साफ हुआ कि लाना उनकी मैनेजर बनने वाली है। मैच काफी छोटा रहा और अंत में लाना की इंटरफेरेंस की वजह से ही नटालिया ने लिव मॉर्गन को शार्पशूटर में फंसाया और सबमिट किया। नतीजा: नटालिया को जीत मिलीबिग शो का बैकस्टेज इंटरव्यू लिया गया जहां उन्होंने निंजा स्टार्स के साथ मजेदार फाइट के बारे में बात की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो पिछले हफ्ते क्रिश्चियन पर हुए हमले को लेकर गुस्सा है। वो ऑर्टन से नाराज है। - Raw में रैंडी ऑर्टन और रिक फ्लेयर का सैगमेंट"From the first second I met you, I knew you were a narcissistic parasite."@WWETheBigShow has FIGHTIN' WORDS for @RandyOrton on #WWERaw! pic.twitter.com/x3A2LjuFrM— WWE Universe (@WWEUniverse) June 23, 2020रिक फ्लेयर ने एंट्री की और उन्होंने प्रोमो कट करते हुए रैंडी ऑर्टन को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बताया। इस दौरान रैंडी ऑर्टन ने भी कुछ बातें रखी। कुछ ही समय में बिग शो रिंग में आए और उन्होंने रैंडी की हरकतों के बारे में बात की। बिग शो ने ऑर्टन को डरपोक बताया और इसपर ऑर्टन ने कहा कि बिग शो एक लैजेंड है लेकिन वो लैजेंड किलर है। ऑर्टन ने बिग शो को ऐज और क्रिश्चियन की तरह चोटिल करने की धमकी दी। बिग शो ने उन्हें फाइट करने के लिए कहा लेकिन ऑर्टन रिंग से चले गए। - Raw में आइकॉनिक्स vs बेली और साशा बैंक्स (विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप)"You are not the BOSS of me. I ACCEPT."Are we getting @WWEAsuka vs. @SashaBanksWWE at #ExtremeRules for the #WWERaw #WomensTitle?! pic.twitter.com/3Stui3VwVF— WWE Universe (@WWEUniverse) June 23, 2020मैच ज्यादा खास नहीं रहा जहां बेली और साशा बैंक्स की टैग टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा था। इसके बावजूद कहा जा सकता है कि आइकॉनिक्स ने भी बढ़िया काम किया। अंत में साशा बैंक्स ने पेटन रॉयस को बैंक स्टेटमेंट में फंसाया और इसपर उन्होंने टैपआउट किया। नतीजा: बेली और साशा बैंक्स को जीत मिलीमैच के बाद साशा ने कहा कि बेली के पास विमेंस टाइटल है और वो विमेंस टाइटल चाहती है। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो आधिकारिक रूप से विमेंस टाइटल के लिए चैलेंज करने वाली है। इस दौरान उन्होंने सबको मूर्ख बनाया और कहा कि वो बेली नहीं बल्कि असुका को चैलेंज कर रही है। इसके बाद असुका ने एंट्री की और उनके चैलेंज को स्वीकारा। बेली और साशा ने Raw विमेंस चैंपियन असुका पर बुरी तरह हमला किया। - Raw में MVP का VIP लाउंज"I do appreciate your offer, but, my answer's still no."#USChampion @WWEApollo wants to keep doin' things on his own. #WWERaw pic.twitter.com/Qx4wMqQtoW— WWE Universe (@WWEUniverse) June 23, 2020MVP के VIP लाउंज में अपोलो क्रूज गेस्ट थे। MVP ने कहा कि US चैंपियन काफी टैलेंटेड है और MVP उन्हें अपने साथ जोड़ने में खुश होंगे। इसके बावजूद अपोलो ने इस बात से इनकार किया। अपोलो ने कहा कि उन्होंने अबतक सारी चीज़ें खुद हासिल की है और आगे भी अकेले की करेंगे। उन्होंने कुल मिलाकर MVP के नेतृत्व में काम करने से इनकार किया। इसके बाद शेल्टन बेंजामिन ने एंट्री की और MVP ने यहां अपोलो का ध्यान भटकाया। - Raw में शेल्टन बेंजामिन vs अपोलो क्रूज Another GUTSY victory pulled off by #USChampion @WWEApollo! #WWERaw pic.twitter.com/PJgKN17a2T— WWE (@WWE) June 23, 2020दोनों स्टार्स के बीच पिछले हफ्ते भी मैच देखने को मिला था और वो फिर आमने-सामने आए। मैच ज्यादा लंबा नहीं रहा जहां अंत में अपोलो ने इंजीगयुरी लगाकर शेल्टन को धराशाई किया और फिर टॉस पावरबॉम्ब लगाकर पिन किया। नतीजा: अपोलो क्रूज को जीत मिलीमैच के बाद स्टेज एरिया पर MVP ने अपोलो का हाथ ऊंचा करने की कोशिश की लेकिन अपोलो ने हाथ छुड़ाया। इसके बाद बॉबी लैश्ले ने पीछे से एंट्री की और क्रूज को फुल नेल्सन में फंसाया। - Raw का मेन सैगमेंटIs The #MondayNightMessiah about to make another 𝕤𝕒𝕔𝕣𝕚𝕗𝕚𝕔𝕖?#WWERaw @WWERollins pic.twitter.com/QBLY8v6poR— WWE (@WWE) June 23, 2020रे मिस्टीरियो और डोमिनिक ने एंट्री की। रे मिस्टीरियो ने डोमिनिक को कुछ बातें समझाई और कहा कि उन्हें अकेले बिना उनकी अनुमति के रॉलिंस पर हमला नहीं करना चाहिए था। रे मिस्टीरियो ने कहा कि वो अकेले रॉलिंस से बदला लेंगे। इसके बाद डोमिनिक ने कहा कि वो फाइट के लिए आए हैं। रॉलिंस की एंट्री हुई और उन्होंने प्रोमो कट किया। इसके बाद उनके दोनों साथियों ने एंट्री की। इस दौरान रॉलिंस ने उन्हें फिर मौका दिया लेकिन इतनी देर में पीछे से एलिस्टर ब्लैक और हम्बर्टो कारिलो ने आकर उनपर हमला किया। इसके बाद चारों स्टार्स ने सैथ रॉलिंस और उनके साथियों को धराशाही किया। इस दौरान एक समयपर रॉलिंस की टीम का पलड़ा भारी हो गया था लेकिन बाद में एलिस्टर ब्लैक और कारिलो ने मिस्टीरियो और डोमिनिक को बचाया। इस प्रकार से Raw के धमाकेदार एपिसोड का अंत देखने को मिला।