Seth Rollins: WWE Raw के इस हफ्ते के शो के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) ने जिंदर महल (Jinder Mahal) को हराकर अपना वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल डिफेंड किया। भले ही, सैथ इस शो के बाद भी चैंपियन बने हुए हैं लेकिन इस मुकाबले के दौरान उनकी हालत खराब काफी खराब हो गई थी हैं। बता दें, मैच के अंतिम पलों में रॉलिंस के घुटने में कुछ समस्या आ गई थी। इसके बाद से ही उनके चोटिल होने को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं।
![BWE का ट्वीट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/abba2-17053920626196-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/abba2-17053920626196-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/abba2-17053920626196-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/abba2-17053920626196-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/abba2-17053920626196-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/abba2-17053920626196-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/abba2-17053920626196-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/01/abba2-17053920626196-1920.jpg 1920w)
BWE ने हाल ही में ट्वीट करते हुए बताया कि मैच के दौरान सैथ रॉलिंस को घुटने में शायद चोट आई थी और Raw का अंत होने के बाद उन्हें सहारा देकर बैकस्टेज ले जाया गया। इसके बाद उन्होंने अपडेट देते हुए खुलासा किया कि रॉलिंस ठीक हैं और यह काफी अच्छी खबर है।
अभी फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि सैथ रॉलिंस का Royal Rumble 2024 में प्रतिद्वंदी कौन होने वाला है। डेमियन प्रीस्ट उनके अगले प्रतिद्वंदी हो सकते हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि प्रीस्ट अभी ड्रू मैकइंटायर के साथ फिउड करते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दें, प्रीस्ट Raw में मैकइंटायर की वजह से सैथ रॉलिंस vs जिंदर महल के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश इन नहीं कर पाए थे।
WWE WrestleMania 40 के लिए Seth Rollins का प्रतिद्वंदी लगभग फाइनल है
भले ही, अभी तक सैथ रॉलिंस के Royal Rumble प्रतिद्वंदी के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन WrestleMania 40 के लिए उनका चैलेंजर लगभग तय कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि सैथ शोज ऑफ शोज में सीएम पंक के खिलाफ अपना वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल डिफेंड करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो पंक Royal Rumble 2024 मैच जीतकर इस टाइटल मुकाबले में जगह बना सकते हैं।
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का WrestleMania 40 में संभावित मैच मेन इवेंट में देखने को मिल सकता है। अगर यह मुकाबला होता है तो यह देखना रोचक होगा कि बेस्ट इन द वर्ल्ड इस मैच में रॉलिंस को हराकर उनकी बादशाहत का अंत कर पाते हैं या नहीं।