रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी रोचक रहने वाला है। WWE ने एपिसोड के लिए कई शानदार चीज़ों की घोषणा कर दी है। पिछले हफ्ते Raw का एपिसोड काफी अच्छा रहा था। इसके चलते फैंस को इस एपिसोड से भी काफी उम्मीद रहने वाली हैं। WWE पहले से इसे बेहतर बनाना चाहेगा।
ये भी पढ़ें:- WWE Raw प्रीव्यू: 174 किलो का दिग्गज मचाएगा तबाही, मेन इवेंट में मिलेगा फैंस को नया चैंपियन?
अगर WWE को Raw के एपिसोड को अच्छा बनाना है तो उन्हें कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज देने होंगे। इससे एपिसोड देखने लायक बनेगा और इसके चलते WWE को रेटिंग्स के मामले में फायदा होगा। इसलिए हम 5 चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे WWE अपने फैंस को सरप्राइज दे सकता है।
5- कीथ ली Raw में वापसी करते हुए रिडल पर हमला करें
रिडल ने Elimination Chamber पीपीवी में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती थी। इसके साथ ही उन्होंने Raw के अंतिम एपिसोड में जॉन मॉरिसन के खिलाफ टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड भी किया था। अब Raw में WWE उनके लिए बड़ी स्टोरीलाइन प्लान कर सकता है। दरअसल, कीथ ली यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच का हिस्सा थे। इसके बावजूद अंत में वो मैच से बाहर हो गए।
ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों द मिज़ को Raw के अगले एपिसोड में WWE चैंपियनशिप को रिटेन करना चाहिए
अब जाकर Raw में वो वापसी कर सकते हैं। साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में शामिल हो सकते हैं। कीथ अबतक अपने मेन रोस्टर रन में बेबीफेस के रूप में दिखाई दिए हैं। खैर, Raw में उनका हील टर्न हो सकता है। वो Raw में वापसी करते हुए अपने दोस्त रिडल पर हमला कर सकते हैं। साथ ही उन्हें भविष्य में चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होगा तो ये बड़ा सरप्राइज होगा।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।