WWE रिंग में विस्फोट होने और दिग्गज के मुंह से काला खून निकलने से फैंस हुए गदगद, कहा-फीन्ड की वापसी होनी चाहिए

रॉ(Raw)
रॉ(Raw)

WWE रॉ(Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड ठीक-ठाक रहा। फैंस को जिस तरह के शो की उम्मीद थी वैसा WWE नहीं कर पाया। हालांकि शो में काफी अच्छे मैच और सैगमेंट हुए। WWE ने कुछ मैचों का ऐलान शो से पहले ही कर दिया था और इस वजह से उत्सुकता भी बढ़ गई थी। शो का मेेन इवेंट कुछ खास नहीं रहा और हर बार की तरह एक ही कहानी दिखाई गई।

ये भी पढ़ें:- WrestleMania 37 को लेकर पूरी जानकारी: कब और कहां होगा आयोजन, शो में WWE फैंस होंगे मौजूद

WWE फैंस ने दी ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

WWE Raw के इस एपिसोड को लेकर ट्विटर पर भी मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आई। रैंडी ऑर्टन और एलेक्सा ब्लिस की एक ही तरह की स्टोरी से सब नाराज नजर आए और सभी ने कहा कि अब द फीन्ड की वापसी होना चाहिए।

(Raw का ये एपिसोड सॉलिड था।)

(लैश्ले की नई एंट्रेंस काफी पसंद आई।)

(पिछले एक महीने से एक ही चीज हो रही है। अब फीन्ड को वापस लाओ। एलेक्सा ब्लिस से थक चुके हैं।)

(मैं Raw को चार में से तीन नंबर दूंगा।)

(Raw बहुत ही शानदार थी।)

(ड्रू मैकइंटायर और शेमस महान है क्योंकि इन दोनों का काम सॉलिड है।)

(Raw का सबसे अच्छा पल ये था।)

(फीन्ड की वापसी का इंतजार अब नहीं होता है।)

(रैंडी ऑर्टन और ब्रे वायट की कहानी काफी धीरे चल रही है। हर हफ्ते एक ही चीज दिखाई जा रही है।)

(Raw में इस बार दो ही चीज सही हुई। ड्रू मैकइंटायर और शेमस का मैच शानदार हुआ। बॉबी लैश्ले ने जिस तरह फिर द मिज का हाल खराब किया वो शानदार था। शेन मैकमैहन का सैगमेंट बहुत बुरा था।)

(WWE Raw का ये शो बहुत ही बेकार था। हर स्टोरी में एक ही चीज कई हफ्तों से चल रही है।)

ये भी पढ़ें:- AEW Revolution रिजल्ट्स: जॉन मोक्सली हुए बुरी तरह लहूलुहान, 61 साल के दिग्गज सुपरस्टार ने की धमाकेदार वापसी

(Raw इस हफ्ते की काफी बेकार थी। ड्रू मैकइंटायर और शेमस ने ही शानदार का किया।)

(इस हफ्ते का शो अच्छा था। मैं तीन नंबर इस शो को दूंगा।)

(रैंडी ऑर्टन आप जो करते हो वो अच्छा लगता है लेकिन WWE हर हफ्ते एक ही चीज मैच के अंत में आप के साथ दोहरा रही है।)

(मैं Raw के इस एपिसोड को दस में से चार नंबर दूंगा। ड्रू और शेमस के अलावा कुछ भी अच्छा नहीं था।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Be the first one to comment