दिग्गज को अधमरा कर WWE को नया चैंपियन मिलने के बाद गदगद हुए फैंस, कहा- ब्रॉक लैसनर की अब होनी चाहिए वापसी

 WWE
WWE

बॉबी लैश्ले(Bobby Lashley) के रूप में WWE को नया चैंपियन मिल गया है। रॉ(Raw) के मेन इवेंट में बॉबी लैश्ले ने द मिज(The Miz) को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। 8 दिन पहले द मिज ने ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी और उनका ये रन ज्यादा लंबा नहीं चला। लैश्ले ने अब इतिहास रच दिया है। फैंस भी कई वक्त से चाहते थे कि लैश्ले को पुश दिया जाए और वो चैंपियन बने। अब लैश्ले और फैंस का सपना WWE ने पूरा कर दिया है।

यह भी पढ़ें: 5 मौजूदा और पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते उनके माता-पिता भी रेसलर रहे हैं

WWE को बॉबी लैश्ले के रूप में मिला नया चैंपियन

बॉबी लैश्ले के WWE चैंपियन बनने के बाद ट्विटर पर भी फैंस काफी खुश नजर आए। अब सभी चाहते हैं कि बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर का ड्रीम मैच होना चाहिए। पिछली बार जब द मिज चैंपियन बने थे तो ट्विटर पर फैंस ज्यादा खुश नजर नहीं आए थे लेकिन लैश्ले द्वारा इतिहास रचने के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

ये भी पढ़ें: WrestleMania में रोमन रेंस के साथ होने वाले मैच को लेकर ऐज की हुई आलोचना, करारा जवाब देते हुए की बोलती बंद

(बधाई बॉबी लैश्ले। आप डिजर्व करते हो।)

(इस Raw के लिए WWE को धन्यवाद।)

(Wrestlemania के लिए यहां से ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले का सैटअप अच्छा हो गया है। WWE ये कर दो। सभी का सपना पूरा कर दो।)

(जब आप Raw देख रहे हो और कुछ अच्छा हो जाए। बॉबी लैश्ले को बधाई।)

(ये अच्छा टाइम है। मैं देख सकता हूं कि अब ब्रॉक लैसनर वापसी कर बॉबी लैश्ले को चैलेंज करेंगे। इसके बाद ड्रीम मैच होगा।)

(बॉबी को बधाई। ये चीज करने में बहुत साल लग गए।)

(बॉबी लैश्ले को बधाई और मिज के लिए माफी।)

(3 वर्ल्ड चैंपियन बॉबी लैश्ले महान है। बधाई।)

(बॉबी लैश्ले नए चैंपियन बन गए है और अब लैश्ले और लैसनर का मैच होना चाहिए।)

(बॉबी लैश्ले को बहुत बहुत बधाई।)

(ऐसा लगा जैसे बॉबी लैश्ले रो रहे हैंं। ये डिजर्व करते हैं क्योंकि पिछले बहुत सालों से अच्छा काम किया है।)

(बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर का मैच अब होने जा रहा है।)

(ये बहुत ही खतरनाक चैंपियन है। इन्हें कम से कम एक साल तक चैंपियन रहना चाहिए।)

(ये बहुत ही शानदार था। लैश्ले को बधाई।)

(वैल डिजर्व। ड्रू मैकइंटायर और लैश्ले का अब मैच होना चाहिए।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।