SummerSlam से पहले Raw के खराब एपिसोड को लेकर फैंस का फूटा गुस्सा, WWE के ऊपर निकाली भड़ास

Raw को लेकर सभी की प्रतिक्रियाएं अलग रही
Raw को लेकर सभी की प्रतिक्रियाएं अलग रही

रॉ (Raw) का एपिसोड उतना खास नहीं था। समरस्लैम (SummerSlam) से पहले यह Raw का अंतिम एपिसोड था और सभी को उम्मीद थी कि कुछ खास देखने को मिलेगा। WWE ने एपिसोड को बेहतर बनाने का प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हुए। Raw के एपिसोड को लेकर सभी की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं रही।

काफी सारे प्रशंसकों को SummerSlam के पहले Raw का अंतिम एपिसोड पसंद नहीं आया। इसके अलावा कुछ फैंस ने रैंडी ऑर्टन और रिडल की जोड़ी के बारे में भी बात की। साथ ही असुका की अनुपस्थिति को लेकर भी कई सारे प्रशंसकों ने सवाल उठाए। खैर, इस आर्टिकल में हम Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालने वाले हैं।

WWE Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(Raw को क्वालिटी के साथ कम करके दो घंटे का कर दो।)

(मैं Raw को 10 में से 3 अंक दूंगा क्योंकि यह एक खराब शो था। सिर्फ अच्छ चीज़ रैंडी और रिडल का पल था। इसके अलावा यह एक खराब शो था।)

(मैं 80 के दशक से रेसलिंग देख रहा हूँ। WWE 12 साल की उम्र के ऊपर किसी के लिए भी देखना मुश्किल है।)

(यह सही में एक खराब गो होम शो था।)

(यह स्पीयर भयानक था।)

(भगवान इस गो होम शो ने निराश किया।)

(इसे Raw का सबसे खराब SummerSlam गो होम शो माना जाना चाहिए।)

(आरकेब्रो को Raw की सबसे अच्छी चीज़ माना जा सकता है। टैग टीम टाइटल्स जीतने के अलावा इसका अंत रैंडी ऑर्टन बतौर WWE चैंपियन रिडल को WWE के नए बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में आगे लाने के साथ होना चाहिए। हील ऑर्टन (c) vs रिडल - डैलस में WrestleMania के अंदर WWE टाइटल मैच Raw का मेन इवेंट होना चाहिए।)

(साथ ही असुका कहाँ है? मैं उन्हें मिस कर रहा हूँ।)

(यह असुका की अनुपस्थिति में लगातार पांचवां Raw है।)

(याद है जब यह कहा गया था कि WWE अपनी सभी अच्छी चीज़ों को फैंस की वापसी के लिए बचाकर रख रखा है? और वो SummerSlam को WrestleMania जितना बड़ा बुक करने वाले हैं? उसका क्या हुआ?)

(मिज़ को आज Raw की सबसे अच्छी चीज़ कहा जा सकता है।)