WWE Raw के एपिसोड की व्यूअरशिप आई सामने, रेटिंग्स में गिरावट के बावजूद भी CM Punk और दिग्गज के सैगमेंट ने किया प्रभावित

Ujjaval
WWE Raw की व्यूअरशिप सामने आई
WWE Raw की व्यूअरशिप सामने आई

CM Punk & Seth Rollins: WWE रॉ (Raw) का हालिया एपिसोड काफी जबरदस्त रहा था। इस शो में कई बढ़िया चीज़ें देखने को मिली। सीएम पंक (CM Punk) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का सैगमेंट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय साबित हुआ। WWE Raw की व्यूअरशिप अब सामने आ गई है। व्यूअरशिप में थोड़ी गिरावट के बावजूद फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी है।

Wrestlenomics की रिपोर्ट द्वारा रेड ब्रांड की व्यूअरशिप का खुलासा देखने को मिल गया है। उनके अनुसार WWE Raw के 11 दिसंबर 2023 के एपिसोड को 1.466 मिलियन लोगों ने देखा। इसी बीच शो को 18-49 के डेमोग्राफिक में 0.46 रेटिंग मिली। पिछले हफ्ते के मुकाबले रेटिंग्स में गिरावट आई है लेकिन कंपनी को उतना ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

रेड ब्रांड के 4 दिसंबर 2023 के एपिसोड को 1.533 मिलियन की व्यूअरशिप मिली थी और इस हिसाब से हालिया शो की रेटिंग में 4% तक की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा डेमो रेटिंग्स भी 6% तक कम रही। WWE की प्रतियोगिता फुटबॉल गेम्स के साथ थी और इस हिसाब से देखा जाए तो उन्होंने ज्यादातर फैंस को अपने शो के साथ बनाए रखने में शानदार काम किया।

WWE Raw में CM Punk और Seth Rollins के सैगमेंट को सबसे ज्यादा लोगों ने देखा

Wrestlenomics के ब्रैंडन थर्स्टन के अनुसार सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के सैगमेंट को काफी ज्यादा लोगों ने देखा। आपको बता दें कि रेड ब्रांड में दोनों का कंफ्रंटेशन सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आया और कई लोग इसकी ओर आकर्षित हुए। उसी तरह टीवी रेटिंग्स में भी दोनों दिग्गजों का सैगमेंट अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहा। ब्रैंडन ने बताया,

"सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का इन-रिंग प्रोमो सैगमेंट Raw में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पल था। इसे 1.88 मिलियन लोगों ने देखा और 18-49 में इसे 0.62 रेटिंग मिली। इस हिसाब से 1.47 लोग 18-49 उम्र के बीच थे। इसमें एक बड़ा फायदा यह था कि पूरे सैगमेंट में कोई भी ब्रेक नहीं था। शुरुआती 2022 के बाद पहली बार इस मामले में 25% तक बढ़ोतरी देखने को मिली है, इसमें कुछ नॉन-एड-फ्री शो में कुछ एड-फ्री सैगमेंट भी मौजूद थे।"

आप नीचे ब्रैंडन थर्स्टन की पोस्ट देख सकते हैं:

Quick Links

App download animated image Get the free App now