Hell in a Cell के बाद WWE को लगा बड़ा झटका, ये खबर सुनकर विंस मैकमैहन का गुस्सा सातवें आसमान पर जाएगा

Enter caption

हैल इन ए सैल के बाद हुई पहली WWE Raw को लेकर बुरी खबर सामने आई है। शोबज डेली के अनुसार इस बार WWE रॉ की व्यू्अरशिप में कमी आई है। पिछले हफ्ते WWE रॉ की व्यू्अरशिप 1.777 मिलियन थी। वहीं इस हफ्ते रॉ की व्यूअरशिप 1.732 रही। ध्यान देने वाली बात ये है कि ये पीपीवी के बाद पहली रॉ थी।

Ad

यह भी पढ़ें: 4 कारणों से रोमन रेंस और जे उसो के बीच WWE में एक और मैच होना चाहिए

WWE को लगा झटका

WWE रॉ की व्यूअरशिप को लेकर एक बार फिर झटका लग गया है। इस हफ्ते व्यूअरशिप फिर कम हो गई है। पहले घंटे रॉ की व्यूअरशिप 1.859 मिलियन रही थी। दूसरे घंटे में ये गिरकर 1.752 मिलियन हो गई। हमेशा की तरह तीसरे घंटे में व्यूअरशिप का और भी बुरा हाल हो गया। तीसरे घंटे में रॉ की व्यूअरशिप 1.585 मिलियन हो गई थी।

NFL और MLB सीजन की वजह से रॉ की व्यूअरशिप लगातार कम हो रही है। पिछले हफ्ते भी रॉ की व्यूअरशिप बहुत कम रही थी। हालांकि इस बार रॉ का एपिसोड ठीक रहा था। सर्वाइवर सीरीज के लिए यहां अभी से बिल्डअप देखने को मिला था। कई चैंपियन VS चैंपियन मैचों का ऐलान यहां पर हुआ था। नवंबर में सर्वाइवर सीरीज का आयोजन होगा। फायर फ्लाई फनहाउस सैगमेंट ने इस बार सभी का दिल जीता। ब्रे वायट और एलेक्सा ब्लिस ने कमाल का काम किया।

ए मोमेंट ऑफ ब्लिस में इस बार नए चैंपियन रैंडी ऑर्टन गेस्ट बनकर आए। लेकिन रैंडी ऑर्टन और ड्रू मैकइंटायर के बीच खतरनाक ब्रॉल देखने को मिला था। सबसे बड़ी बात ये है कि इस दौरान द फीन्ड भी नजर आए थे। ड्रू मैकइंटायर ने रैंडी ऑर्टन पर जबरदस्त हमला इस बार किया था। वहीं एक बात साफ हो गई है कि अब WWE चैंपियनशिप की पिक्चर में द फीन्ड भी आ गए है। क्योंकि रॉ में उन्होंने इस बात की झलक दिखा दी है।

रॉ की व्यू्अरशिप विंस मैकमैहन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। स्मैकडाउन की व्यू्अरशिप पिछले तीन महीने से अच्छी चल रही है। रोमन रेंस के आने से वहां फायदा हुआ है। लेकिन रॉ को कुछ भी फायदा नहीं हो रहा है। रॉ तीन घंटे का होता है तो कंपनी को इससे ज्यादा उम्मीदें रहती है। इस वजह से भी निराशा हाथ लगी है।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications