WWE ने 33 साल के फेमस सुपरस्टार को कंपनी से निकाला, रेसलिंग करियर लगभग खत्म हुआ

WWE
WWE

पिछले महीने WWE ने लार्स सुलिवन (Lars Sullivan) को रिलीज कर दिया था। लेकिन अब WWE ने फॉरगॉटन संस के स्टीव कल्टर(Steve Cutler) को भी रिलीज कर दिया है। WWE ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया। कल्टर और उनके पार्टनर ब्लेक हाल ही में WWE प्रोग्राम में नजर आए थे। बैरन कॉर्बिन के साथ इन्होंने हाल ही में जोड़ी बनाई थी। कुछ ब्लू ब्रांड के अंतिम कुछ एपिसोड्स में ये नजर नहीं आए।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था

WWE सुपरस्टार को किया गया रिलीज

WWE ने इन्हें कब रिलीज किया इसका टाइम कंफर्म नहीं है। लेकिन WWE ने इन्हें फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं दी है। स्टीव कल्टर ने साल 2014 में WWE साइन किया था। NXT में वो नजर आए थे। छह साल बाद मेन रोस्टर में उन्हें ब्लेक और रायकर के साथ डेब्यू किया। फॉरगॉटन संस को भी ज्यादा समय मेन रोस्टर में डेब्यू किए हुए नहीं हुआ है। कल्टर और ब्लेक ने किंग कॉर्बिन के साथ वापसी की थी। लेकिन कुछ ही हफ्ते वो नजर आए।

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

ब्लेक को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन कल्टर अब WWE में नजर नहीं आएंगे। वहीं रायकर की वापसी हो गई है और इलायस के साथ उन्होंने जोड़ी बनाई है। इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है कि स्टीव कल्टर को क्यों रिलीज किया गया है। पिछले साल कोरोना की वजह से WWE को काफी नुकसान हुआ था। और उस समय कई दिग्गजों की WWE से छुट्टी हो गई थी। इस साल की शुरूआत से भी ये चीज जारी है।

ये भी पढ़ें: लैसनर और गोल्डबर्ग को परेशान करने वाले फेमस सुपरस्टार ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया सरप्राइज

हाल में इस बात का खुलासा हुआ था कि लार्स सुलिवन को पिछले महीने ही रिलीज कर दिया गया था। इस खबर के बाद सभी चौक गए थे। अब स्टीव कल्टर भी बाहर हो गए है। इन दोनों को मेन रोस्टर में ज्यादा समय नहीं हुआ था। स्टीवर कल्टर को लेकर सोशल मीडिया पर सभी लोग दुख जता रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links