WWE SummerSlam 2024 से जुड़ा बहुत बड़ा अपडेट आया सामने, रिपोर्ट में जगह को लेकर हुआ खुलासा

..
WWE SummerSlam है कंपनी का दूसरा बड़ा शो
WWE SummerSlam है कंपनी का दूसरा बड़ा शो

SummerSlam 2024: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) में अभी कई महीने बाकी हैं। हाल ही में कंपनी के दूसरे सबसे बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट के बारे में एक खबर सामने आई है, जिसे फैंस को जानना जरूरी भी है।

WWE साल में लगभग हर महीने प्रीमियम लाइव इवेंट होस्ट करती है, लेकिन SummerSlam, Royal Rumble, WrestleMania और Survivor Series कंपनी के सबसे अहम मेगा इवेंट्स में गिने जाते हैं। Fightful Select की हालिया रिपोर्ट में SummerSlam 2024 के वेन्यू के बारे में खुलासा किया गया है। क्लीवलैंड शहर, ओहायो SummerSlam 2024 को होस्ट करने के लिए सबसे बड़ा दावेदार बताया गया है। कंपनी के कुछ सोर्स की क्लीवलैंड अथॉरिटी और क्लीवलैंड ब्राउन्स स्टेडियम के साथ बातचीत जारी है।

इस समय ऐसा लग रहा है कि SummerSlam 2024 की लोकेशन फाइनल नहीं हुई है। आने वाले कुछ समय में कंपनी समर की सबसे बड़ी पार्टी से जुड़ा बड़ा ऐलान कर सकती है। अगर कंपनी क्लीवलैंड में शो होस्ट करने का निर्णय लेती है, तब देखना होगा कि मैनेजमेंट, क्लीवलैंड ब्राउन्स स्टेडियम या प्रोग्रेसिव फील्ड में से किसका चुनाव करती है।

WWE कई देशों में कर रही है प्रीमियम लाइव इवेंट्स आयोजन

कंपनी में पिछले एक साल से कई बदलाव देखने मिले हैं। अब प्रोग्रामिंग, रोस्टर और मैनेजमेंट में भी बड़े बदलाव हो चुके हैं। कंपनी के प्रोग्रामिंग का एक बड़ा बदलाव यह हुआ है कि WWE यूएस के बाहर कई देशों में स्पेशल शोज़ को होस्ट कर रही है। कंपनी ने पिछले साल Clash at the Castle 2022 यूके में होस्ट किया था। इसके बाद कनाडा में Elimination Chamber 2023 और प्यूर्टो रीको में Backlash 2023 का आयोजन हुआ

कंपनी ने जुलाई 2023 में फिर से यूके में ही Money In The Bank कराया था। भारत में भी कुछ ही महीने पहले Superstar Spectacle 2023 लाइव इवेंट हुआ था। WWE ने अगले साल यूएस से बाहर होने वाले कुछ बड़े शोज़ का ऐलान कर दिया। कंपनी अगले साल 24 फरवरी 2024 को ऑस्ट्रेलिया में Elimination Chamber प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन करने वाली है। इसके अलावा हाल ही में कंपनी ने ऐलान किया है कि 31 अगस्त 2024 को जर्मनी के बर्लिन में Bash in Berlin प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications