WWE Royal Rumble 2019 रिजल्ट्स और हाइलाइट्स: शो में हुए सभी मैचों के नतीजों पर नज़र

WWE
WWE Royal Rumble 2019 का मेन इवेंट रहा था जबरदस्त (Photo: WWE.com)

WWE Royal Rumble 2019 Highlights: WWE Royal Rumble 2019 का आयोजन 27 जनवरी को हुआ था। इस इवेंट को देखने के लिए एरीना में 48 हजार से ज्यादा फैंस मौजूद थे। कुल दस मुकाबले हुए, जिसमें मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच भी शामिल था। WWE के टॉप स्टार्स ने धमाकेदार एक्शन के साथ फैंस का दिल जीता था। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar), बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े स्टार्स की मुकाबले के बाद खूब तारीफ हुई थी। कंपनी ने इवेंट को धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश की और काफी सफलता प्राप्त की। खैर बिना किसी देरी के नज़र डालते हैं Royal Rumble 2019 के रिजल्ट्स पर:

Ad

WWE Royal Rumble 2019 में क्या-क्या हुआ था?

-) प्री शो में Raw टैग टीम चैंपियंस बॉबी रूड और चैड गेबल ने स्कॉट डॉसन और रेज़ार को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी।

-) प्री शो में शिंस्के नाकामुरा ने रूसेव के खिलाफ अपनी यूएस चैंपियशिप डिफेंड की थी। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ था। अंत में नाकामुरा ने अपने टाइटल को रिटेन किया।

-) बडी मर्फी ने अकीरा टोज़ावा, हिडीयो इटामी और कलिस्टो को फैटल 4वे मुकाबले में हराते हुए क्रूजरवेट चैंपियनशिप रिटेन की थी। ये मुकाबला भी प्री शो में हुआ था।

-) ओस्का ने बैकी लिंच के खिलाफ SmackDown विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों स्टार्स ने अपने दम पर अच्छा मुकाबला देकर सभी को खुश कर दिया था। लिंच का शानदार प्रदर्शन रहा लेकिन वो टाइटल जीतने में नाकाम रही थीं। ओस्का ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी।

-) द बार (शेमस और सिजेरो) ने शेन मैकमैहन और द मिज़ के खिलाफ SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की थी। इस मुकाबले में मौजूद सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया था। अंत में मैकमैहन और मिज़ ने जीत हासिल कर टैग टीम टाइटल अपने नाम किया था।

-) रोंडा राउजी ने साशा बैंक्स के खिलाफ Raw विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थी। इनके बीच भी अच्छा मुकाबला हुआ था। कंपनी ने राउजी और साशा की राइवलरी का बिल्डअप भी खास अंदाज में किया था। अंत में रोंडा ने अपना टाइटल रिटेन किया था।

-) विमेंस रॉयल रंबल मैच की शुरुआत लेसी एवंस और नटालिया ने की थी। मुकाबला काफी तगड़ा रहा और कुछ दिग्गजों ने भी एंट्री की थी। नटालिया और एंबर मून ने मुकाबले में 50 मिनट से ज्यादा का समय व्यतीत किया था। अंत में रिंग में बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर बची थीं। बैकी ने फ्लेयर को एलिमिनेट कर मुकाबला अपने नाम कर लिया था।

youtube-cover
Ad

-) डेनियल ब्रायन ने एजे स्टाइल्स के खिलाफ WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों स्टार्स ने मुकाबले में जीत के लिए सारी हदें पार कीं। एरिक रोवन की दखलअंदाजी की वजह से अंत में स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा था।

-) ब्रॉक लैसनर ने फिन बैलर के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। बैलर ने द बीस्ट को मुकाबले में कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, अंत में लैसनर का पलड़ा भारी रहा था। उन्होंने बैलर को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था।

-) मेंस रॉयल रंबल मैच की शुरुआत इलायस और जैफ जैरेट ने की थी। मुकाबले में तगड़ा बवाल देखने को मिला था। 30वें नंबर पर नाया जैक्स ने एंट्री कर सभी को हैरान कर दिया था। मैच के अंत में रिंग में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन बचे हुए थे। रॉलिंस ने ब्रॉन को एलिमिनेट कर मुकाबला अपने नाम किया था। सैथ ने मैच में 43 मिनट का समय व्यतीत किया था।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications