WWE रॉयल रंबल( Royal Rumble) 2021 को अब बस एक महीना बाकि है। कई सरप्राइज इस WWE के बड़े शो में फैंस को मिल सकते हैं। कई बड़े सुपरस्टार्स की वापसी इस बार हो सकती हैं। वैसे देखा जाए तो इस लिस्ट में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनकी वापसी हो सकती है लेकिन कुछ ऐसे भी है जिनकी वापसी काफी मुश्किल लग रही है।
वैसे ये शानदार इवेंट सुपरस्टार्स की वापसी के लिए हमेशा जाना जाता है। और साल 2021 में तो वैसे भी कई सुपरस्टार्स की वापसी होनी है। इस लिस्ट में बड़े दिग्गज भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं Royal Rumble 2021 किन तीन सुपरस्टार्स को वापसी करनी चाहिए और तीन जिन्हें नहीं करनी चाहिेए।
ये भी पढ़ें:- साल 2020 के अंत में WWE को हुआ बहुत बड़ा फायदा, जानकर मजा आ जाएगा
वापसी हो सकती हैं- WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर
इस लिस्ट में WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर का नाम होना तय है। इस साल WrestleMania के बाद से लैसनर WWE टीवी पर नजर नहीं आए है। ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ वो WWE चैंपियनशिप हार गए थे। ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। वो इस समय फ्री एंजेट हैं।
सभी को पता है कि Royal Rumble के बाद रोड टू रेसलमेनिया शुरू हो जाता है। तो इस लिहाज से देखा जाए तो इस शो में वापसी हो सकती है। और ये हर कोई फैंस चाहता है कि इस बड़े शो में लैसनर वापसी कर उन्हें सरप्राइज दें। हालांकि एक बात ये भी सामने आई थी कि जब तक क्राउड की वापसी नहीं होगी लैसनर वापसी नहीं करेंगे लेकिन ऐसा लग रहा है कि Royal Rumble तक फैंस की वापसी हो सकती है।
वापसी नहीं हो सकती- बैकी लिंच
इस लिस्ट में देखा जाए तो सबसे पहला नाम बैकी लिंच का ही है। Royal Rumble 2019 बैकी लिंच ने जीता था और इसके बाद वो पूरे साल चैंपियन रही थीं। कुछ ही महीने पहले बैकी लिंच मां बनीं है। मां बनने के बाद हमने देखा है कि कई सुपरस्टार्स ने वापसी की है। लेकिन इस कंडीशन में इतनी जल्दी वापसी करना बैकी लिंच के लिए थोड़ा मुश्किल होगा। हा ये उम्मीद है कि WrestleMania के टाइम पर वो रिंग में वापसी कर धमाल कर सकती हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।