लगभग ढाई महीने बाद WWE के सबसे महत्वपूर्ण पीपीवी रॉयल रंबल का आयोजन होने वाला है। WWE साल की शुरुआत में इस इवेंट को तय करता है। इस इवेंट में मुख्य रूप से रॉयल रंबल मैच होते हैं और इसके अलावा सुपरस्टार्स अपने टाइटल को डिफेंड करते हैं। WWE के लिए साल 2020 का रॉयल रंबल पीपीवी जबरदस्त रहा था।इसके चलते उम्मीद है कि 2021 की शुरुआत भी रॉयल रंबल के जबरदस्त पीपीवी से देखने को मिले। रॉयल रंबल पीपीवी के लिए WWE ने जरूर ही अभी से प्लान बना लिए होंगे क्योंकि यहां से रेसलमेनिया सीजन की शुरुआत होती हैं। WWE हमेशा ही रेसलमेनिया को देखते हुए रॉयल रंबल का बुक करता है।Big day for voting, go vote. But this is WrestleVOTES so...Regardless of the next location for the ThunderDome, it is expected to last into February. However, WWE is working on something different for the Royal Rumble event. They want fans, even if it’s just for that one show.— WrestleVotes (@WrestleVotes) November 3, 2020ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने विंस मैकमैहन द्वारा भेजे गए मैसेज को पब्लिक कर दियारॉयल रंबल के कुछ शानदार मैच जरूर बुक किये जाएंगे लेकिन अभी इसमें काफी ज्यादा समय बाकी है। इसके बावजूद हम शो में होने वाली चीज़ों की भविष्यवाणी करने वाले हैं। इसलिए हम रॉयल रंबल 2021 के लिए 5 चौंकाने वाली भविष्यवाणी पर नजर डालने वाली हैं।5- WWE रॉयल रंबल में द फीन्ड vs रैंडी ऑर्टनThere. HE. Is.#WWERaw @WWEBrayWyatt @RandyOrton pic.twitter.com/mX1gZWvlKt— WWE (@WWE) October 27, 2020रैंडी ऑर्टन इस समय WWE चैंपियन है। हाल ही में उन्होंने इस टाइटल पर कब्जा किया था और WWE उन्हें कुछ पीपीवी तक जरूर ही चैंपियन बनाकर रखने वाला है। द फीन्ड के साथ दुश्मनी टीज़ हुई थी। इसके बावजूद अभी ड्रू मैकइंटायर टाइटल की स्टोरीलाइन में है। ऐसे में WWE द फीन्ड को रॉयल रंबल तक रोक सकता है।इसके बाद इस बड़े इवेंट के दौरान दोनों के बीच मैच हो सकता है। फैंस जरूर ही दोनों को रिंग में साथ देखना चाहेंगे और रॉयल रंबल जैसा बड़ा पीपीवी इस मुकाबले के लिए सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। दोनों के बीच पहले भी मैच हो चुके हैं लेकिन ऑर्टन पहली बार फीन्ड के कैरेक्टर के सामने आने वाले हैं।ये भी पढ़ें:- WWE बैकस्टेज में काम करने वाले 4 सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते लेकिन वो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं