WWE रॉयल रंबल(Royal Rumble) 2021 की शुरूआत में गोल्डबर्ग(Goldberg) और ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला। ये मैच ज्यादा लंबा नहीं चला। फैंस को जिस नतीजे का इंतजार था वही हुई। गोल्डबर्ग की इस मैच में हार हुई। ड्रू मैकइंटायर ने अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड कर ली।ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं गोल्डबर्ग की हुई हार, ड्रू मैकइंटायर ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कीदरअसल गोल्डबर्ग और ड्रू मैकइंटायर के मैच का इंतजार सभी फैंस कर रहे थे और ये मैच शानदार भी हुआ। शुरूआत में दोनों एक दूसर को काफी गुस्से में देख रहे थे। ड्रू मैकइंटायर ने गोल्डबर्ग को धक्का देकर स्पीयर मार दिया था। इसके बाद रिंग के बाहर गोल्डबर्ग ने मैकइंटायर को स्पीयर देकर बैरीकेड में गिरा दिया थाये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा थाUPDATE: @DMcIntyreWWE kicked out of @Goldberg's patented SPEAR! #RoyalRumble pic.twitter.com/trh3w7IWlz— WWE Universe (@WWEUniverse) February 1, 2021ड्रू मैकइंटायर बुरे हाल में इसके बाद रिंग में आए। मैकइंटायर ने इसके बाद गोल्डबर्ग को क्लेमोर मारकर कवर किया लेकिन उन्होंने किकआउट कर दिया था। मैकइंटायर इसके बाद क्लेमोर के लिए लेकिन गोल्डबर्ग हट गए। गोल्डबर्ग ने इसके बाद दो स्पीयर ड्रू मैकइंटायर को मारे लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद मैकइंटायर को जैकहैमर गोल्डबर्ग ने मारा लेकिन फिर भी मैकइंटायर ने किकआउट कर दिया था। गोल्डबर्ग फिर स्पीयर मारने गए लेकिन मैकइंटायर हट गए थे। मैकइंटायर ने क्लेमोर मारकर इसके बाद काफी आसानी से ये मैच जीत लिया।He wanted to take his reign to another level, and @DMcIntyreWWE did JUST THAT by defeating @Goldberg to retain his #WWETitle! #AndStill #RoyalRumble pic.twitter.com/MOeN7kU09w— WWE (@WWE) February 1, 2021मैच के बाद गोल्डबर्ग ने ड्रू मैकइंटायर को यू डिजर्व कहा और उन्हें अपने गले लगाया। हालांकि ये काफी भावुक पल इस मैच के अंत में देखने को मिला था। Royal Rumble 2021 की शुरूआत में हुए इस मैच ने फैंस का दिल जरूर जीता होगा। गोल्डबर्ग ने इस बात कुछ अच्छा प्रदर्शन यहां पर दिखाया। फैंस चाहते थे कि वो कुछ स्पीयर और जैकहैमर दिखाए और ऐसा ही हुआ। खैर ड्रू मैकइंटायर का WWE चैंपियनशिप रन अभी आगे और चलेगा। उन्होंने इस बार बहुत बड़ी जीत दिग्गज गोल्डबर्ग के ऊपर हासिल की है। फैंस भी यही चाहते थे। ड्रू मैकइंटायर ने भी शानदार प्रदर्शऩ यहां पर दिखाया। उन्होंने हार नहीं मानी और जो गोल्डबर्ग को कहा था वो कर के दिखाया।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।