WWE Royal Rumble 2024 रिजल्ट्स और हाइलाइट्स: शो में हुए सभी मैचों के नतीजों पर नज़र

WWE
WWE Royal Rumble 2024 में हुई थीं मजेदार चीजें (Photo: WWE.com)

WWE Royal Rumble 2024 Highlights: WWE Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन इस साल 1 फरवरी को होने वाला है। हर बार इस शो में फैंस को बड़े सरप्राइज मिलते हैं। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नज़रें टिकी रहती हैं। इस इवेंट का इतिहास भी काफी तगड़ा रहा है। पिछले कुछ सालों पर गौर करें तो रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपना जलवा दिखाया। उनकी ब्लडलाइन स्टोरीलाइन हमेशा लाइमलाइट में रही।

पिछले साल Royal Rumble का प्रसारण 27 जनवरी को हुआ था। 4 बड़े मुकाबले देखने को मिले थे, जिसमें मेंस और विमेंस रंबल मैच भी शामिल था। इस इवेंट में कंपनी के टॉप स्टार्स का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था। रोमन रेंस ने फैटल 4 वे मैच में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की थी। लोगन पॉल और केविन ओवेंस भी यूएस चैंपियनशिप के लिए एक्शन में नज़र आए थे। खैर बिना किसी देरी के नज़र डालते हैं Royal Rumble 2024 के रिजल्ट्स पर:

WWE Royal Rumble 2024 में क्या-क्या हुआ था?

-) शो की शुरुआत विमेंस रॉयल रंबल मैच में नटालिया और नेओमी की टक्कर से हुई थी। मुकाबला बहुत ही शानदार रहा था। 30वें नंबर पर लिव मॉर्गन ने इस मुकाबले में एंट्री की थी। मैच में नेओमी और बेली ने एक घंटे से ज्यादा समय व्यतीत किया था। मैच के अंत में बेली और मॉर्गन बची हुईं थीं। बेली ने लिव को एलिमिनेट कर मुकाबला अपने नाम किया।

-) रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप एजे स्टाइल्स, एलए नाइट और रैंडी ऑर्टन के खिलाफ फैटल 4 वे मैच में डिफेंड की थी। ये मुकाबला बहुत ही तगड़ा रहा था। कई बार तो लगा कि रेंस का टाइटल रन खत्म हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोमन की मदद मुकाबले में सोलो सिकोआ ने की थी। अंंत में रोमन ने स्टाइल्स को स्पीयर लगाकर पिन करते हुए अपना टाइटल रिटेन किया था।

youtube-cover

-) लोगन पॉल ने अपनी यूएस चैंपियनशिप केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड की थी। ऑस्टिन थ्योरी का मैच में दखल देखने को मिला था। उन्होंने लोगन को ब्रॉस नकल्स दे दिया था। हालांकि, इसका प्रयोग ओवेंस ने कर दिया था और ये चीज रेफरी ने देख ली थी। इस कारण से रेफरी ने लोगन को विजेता घोषित कर दिया। मैच का अंत DQ से हुआ था तो इससे फैंस भी खुश नहीं दिखाई दिए थे।

-) मेन इवेंट में मेंस रॉयल रंबल मैच हुआ था। इसकी शुरुआत जिमी और जे उसो ने की थी। मैच में काफी चौंकाने वाले पल भी देखने को मिले थे। सीएम पंक ने भी 27वें नंबर पर एंट्री कर फैंस को खुश कर दिया था। खैर मुकाबले के अंत में रिंग में कोडी रोड्स और पंक ही बचे थे। रोड्स ने द बेस्ट इन द वर्ल्ड को एलिमिनेट कर मुकाबला जीत लिया था।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications