WWE Rumor Roundup के एक संस्करण में आपका स्वागत है और आपको बता दें, हाल ही में Hell in a Cell 2021 पीपीवी का समापन हुआ है। इस पीपीवी को लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं और आपको बता दें, Hell in a Cell 2021 के दौरान एक रहस्यमयी हाथ नजर आया था। खबर है कि WWE एक बड़े स्टार को कंपनी में वापस लाना चाहती है लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह स्टार कंपनी में वापसी करने के बजाए AEW ज्वाइन कर सकता है।ये भी पढ़ें: 5 बड़ी कहानियां जो इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड से सामने आईइसके अलावा ब्रॉक लैसनर को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। वहीं, एक पूर्व WWE सुपरस्टार के नए करियर को लेकर भी डिटेल्स सामने आ रहे हैं। साथ ही, यह खबर भी सामने आ रही है कि WWE SummerSlam 2021 में ऐज का बड़ा मैच कराना चाहती है। आइए ज्यादा देर न करते हुए WWE से जुड़ी इन खबरों और अफवाहों पर एक नजर डालते हैं।5- WWE Hell in a Cell 2021 में रहस्यमयी हाथ नजर आने का कारणहाल ही में संपन्न हुए Hell in a Cell 2021 के मेन इवेंट में बॉबी लैश्ले ने ड्रू मैकइंटायर को हराकर अपना WWE चैंपियनशिप रिटेन किया था। आपको बता दें, इस मैच के दौरान लैश्ले ने एप्रन से मैकइंटायर को चोकस्लैम देते हुए टेबल पर पटक दिया था। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि मैकइंटायर क्रैश पैड पर गिरे थे और इसके बाद रिंग के नीचे मौजूद क्रू मेंबर ने टूटे हुए टेबल के टुकड़े को मैकइंटायर की तरफ कर दिया था।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने योग के जरिए अपने करियर को बेहतर बनायाGood afternoon to the random hand under the ring at #HIAC ONLY!!! pic.twitter.com/ozfZhfiw4y— Jessi Davin (@jessithebuckeye) June 21, 2021ऐसा इसलिए किया गया था ताकि फैंस को लगे कि मैकइंटायर टेबल पर गिरे थे और इस वजह से फैंस काफी नाखुश थे। हालांकि, क्रैश पर गिरने की वजह से मैकइंटायर को भले ही कम चोट लगी हो लेकिन इस खतरनाक मैच के दौरान मैकइंटायर को काफी चोटें आई थी और चोट के निशान मैकइंटायर के पीठ पर साफ देखे जा सकते हैं।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!