FOX नेटवर्क का पहला स्मैकडाउन शो अब केवल एक सप्ताह दूर रह गया है, जहाँ काफी संख्या में दिग्गज रेसलर नजर आने वाले हैं। बिना कोई संदेह अगला सप्ताह कई मायनों में दिलचस्प साबित होने वाला है।
इन दिनों सीएम पंक की वापसी से लेकर कमेंट्री टीम में बदलाव की ख़बरों ने चर्चा बटोरी हुई है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आइये डालते हैं एक नजर डब्लू डब्लू ई (WWE) के इर्द-गिर्द चल रही अफवाहों पर।
# सीएम पंक की वापसी
![सà¥à¤à¤® पà¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5c0f3-15696453603610-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5c0f3-15696453603610-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5c0f3-15696453603610-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5c0f3-15696453603610-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5c0f3-15696453603610-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5c0f3-15696453603610-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5c0f3-15696453603610-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/5c0f3-15696453603610-800.jpg 1920w)
सीएम पंक की प्रो रेसलिंग में वापसी की उम्मीद अब फैंस के मन में एक अजीब से खुशखबरी के रूप में जगह बनाती जा रही है। एक तरफ कोडी रोड्स ने कहा था कि उन्होंने पूर्व WWE चैंपियन के सामने ऑफर रखा था। लेकिन अब डेव मैल्टजर ने पंक की वापसी को लेकर कहा है कि WWE उम्मीद कर रही है कि पंक वापसी कर सकते हैं।
हालांकि मैल्टजर ने इस ओर भी संकेत दिए हैं कि यह पूर्व चैंपियन AEW का रुख भी कर सकते हैं। चाहे वो किसी भी कंपनी का हिस्सा बनें लेकिन लग रहा है कि पंक वापसी का मन बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें: स्मैकडाउन के इतिहास में ब्रॉक लैसनर के 5 सबसे बेहतरीन मुकाबले
# क्या है जैरी लॉलर का फ्यूचर?
![à¤à¥à¤°à¥ लà¥à¤²à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77bd8-15696462723377-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77bd8-15696462723377-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77bd8-15696462723377-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77bd8-15696462723377-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77bd8-15696462723377-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77bd8-15696462723377-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77bd8-15696462723377-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/77bd8-15696462723377-800.jpg 1920w)
जैरी 'द किंग' लॉलर जल्द ही रॉ की नई कमेंट्री टीम (विक जोसेफ, डियो मैडिन और जैरी लॉलर) का हिस्सा बनने वाले हैं। यह तो तय है कि जैरी कमेंटेटर के रूप में नजर आएंगे लेकिन WWE ने अभी से उनकी जगह दूसरे कमेंटेटर की तलाश शुरू कर दी है। यानी ये WWE हॉल ऑफ फेमर ज्यादा समय के लिए कंपनी के साथ नहीं बने रहेंगे। आपको यह भी बता दें कि डियो मैडिन को कमेंट्री टीम में शामिल करने का आइडिया पॉल हेमन का था।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पाएं
# WWE 205 का भविष्य खतरे में
![डà¥à¤°à¥ à¤à¥à¤²à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7bb4c-15696472338867-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7bb4c-15696472338867-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7bb4c-15696472338867-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7bb4c-15696472338867-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7bb4c-15696472338867-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7bb4c-15696472338867-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7bb4c-15696472338867-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/7bb4c-15696472338867-800.jpg 1920w)
WWE में हो रहे बड़े बदलाव के बीच 205 लाइव में भी बदलाव किया जा रहा है। पहले ऐसा कहा गया था कि 205 लाइव अब स्मैकडाउन के तुरंत बाद यानी शुक्रवार को ही आयोजित होगी। लेकिन अब डेव मैल्टजर ने इन ख़बरों पर से पर्दा उठाते हुए कहा है कि WWE जल्द ही इस शो को बंद करने का प्लान बना रही है।
यह भी पढ़ें: 5 चीजें जो स्टिंग की वापसी के दौरान WWE में हो सकती हैं
# लाना की वापसी
![लाना](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a6638-15696474400110-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a6638-15696474400110-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a6638-15696474400110-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a6638-15696474400110-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a6638-15696474400110-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a6638-15696474400110-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a6638-15696474400110-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/a6638-15696474400110-800.jpg 1920w)
पिछले 1 महीने में रुसेव, ल्यूक हार्पर दो ऐसे बड़े सुपरस्टार हैं जिन्होंने वापसी की है। अब जल्द ही रुसेव की पत्नी लाना भी वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी वापसी लाना के साथ इसलिए नहीं करवाई गई क्योंकि WWE के पास इन दोनों के लिए नए प्लांस मौजूद हैं।
# ऐज ने छोड़ा अपना पोडकास्ट
![à¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b8dea-15696476790521-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b8dea-15696476790521-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b8dea-15696476790521-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b8dea-15696476790521-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b8dea-15696476790521-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b8dea-15696476790521-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b8dea-15696476790521-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/b8dea-15696476790521-800.jpg 1920w)
'E&C Pod of Awesomeness' जिसे पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिश्चियन और ऐज होस्ट करते आए हैं और सालों से इसे फैंस का काफी प्यार भी मिल रहा था। मगर अब ऐज ने इस पोडकास्ट को छोड़ दिया है क्योंकि उनकी पत्नी बेथ फ़ीनिक्स अब NXT में कमेंटेटर के रूप में कार्यरत हैं और इसी कारण इसका कुछ भार ऐज पर भी पड़ने वाला है।