AEW और NXT के बीच रेस शुरू हो चुकी है जहाँ AEW Dynamite को पहले बुधवार ज्यादा व्यूअरशिप मिली है। दूसरी ओर सीएम पंक इन दिनों पूरे रेसलिंग यूनिवर्स के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
पंक ने इस बात की लगभग पुष्टि कर दी है कि उन्होंने FOX के साथ जुड़ने पर हामी भर ली है। इन बातों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अक्टूबर महीने का पहला सप्ताह इतना धमाकेदार रहा ही तो FOX नेटवर्क पर पहले स्मैकडाउन शो के बाद और भी कई दिलचस्प चीजें देखने को मिल सकती हैं।
# स्मैकडाउन के प्रीमियर एपिसोड में नजर नहीं आएंगे जॉन सीना
![à¤à¥à¤¨ सà¥à¤¨à¤¾ à¤à¤° विà¤à¤¸ मà¥à¤à¤®à¥à¤¹à¤¨](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6333f-15701603296130-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6333f-15701603296130-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6333f-15701603296130-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6333f-15701603296130-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6333f-15701603296130-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6333f-15701603296130-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6333f-15701603296130-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/6333f-15701603296130-800.jpg 1920w)
इस सप्ताह होने वाले स्मैकडाउन के प्रीमियर एपिसोड को किसी रेसलमेनिया इवेंट की तरह तवज्जो दी जा रही है। यहाँ हल्क होगन, रिक फ्लेयर, कर्ट एंगल और ट्रिश स्ट्रेटस समेत कई अन्य दिग्गज सुपरस्टार भी मौजूद रहेंगे।
लेकिन PWinsider की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वापसी करने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में जॉन सीना का नाम शामिल नहीं है। हालांकि यह भी संभव है कि जॉन की सरप्राइज एंट्री करवाई जाए इसलिए उन्हें इस लिस्ट से दूर रखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 4 बड़ी चीजें जो अक्टूबर में WWE में हो सकती हैं
# WWE ने टाइटल के नाम में किया बड़ा बदलाव
![डà¥à¤°à¥ à¤à¥à¤²à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d6ccb-15701605914866-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d6ccb-15701605914866-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d6ccb-15701605914866-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d6ccb-15701605914866-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d6ccb-15701605914866-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d6ccb-15701605914866-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d6ccb-15701605914866-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/d6ccb-15701605914866-800.jpg 1920w)
WWE क्रूज़रवेट चैंपियनशिप का नाम अब बदलकर NXT क्रूज़रवेट चैंपियनशिप कर दिया गया है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बात की पुष्टि कर दी गई है जहाँ साफ और स्पष्ट अक्षरों में WWE क्रूज़रवेट टाइटल को NXT क्रूज़रवेट टाइटल नाम दिया गया है।
# WWE ने AEW Dynamite को लेकर दिया बयान
![AEW डायनामाà¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/609b6-15701610940467-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/609b6-15701610940467-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/609b6-15701610940467-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/609b6-15701610940467-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/609b6-15701610940467-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/609b6-15701610940467-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/609b6-15701610940467-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/609b6-15701610940467-800.jpg 1920w)
NXT और AEW Dynamite बीते बुधवार पहली बार आमने-सामने आए जहाँ ऑल एलीट रेसलिंग के शो को अपनी विरोधी कंपनी से ज्यादा व्यूअरशिप मिली है। इस बार WWE ने AEW को बधाई देते हुए कहा है कि,"AEW को पहले शो के सफल रहने पर हम बधाई देते हैं और असल में जीत फैंस की हुई है। लेकिन हम यह भी स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह कोई 100मी की स्प्रिंट रेस नहीं है बल्कि मैराथन है।"
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
# इस चैंपियन विमेंस सुपरस्टार के साथ रिंग शेयर करना चाहते हैं द रॉक
इस सप्ताह स्मैकडाउन में वापसी कर रहे सुपरस्टार्स में से द रॉक भी एक हैं और एक रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि द रॉक मौजूदा रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच के साथ रिंग शेयर करना चाहते हैं। स्मैकडाउन के इस एपिसोड में हल्क होगन और रिक फ्लेयर जैसे दिग्गज भी मौजूद रहने वाले हैं लेकिन द रॉक ने बैकी के साथ काम करने की इच्छा जताई है।
यह भी पढ़ें: 3 बड़े कारण क्यों रेसलमेनिया 36 में द फीन्ड और अंडरटेकर के बीच मैच होना चाहिए
# फिन बैलर के फ्यूचर पर बड़ी अपडेट
NXT के लेटेस्ट एपिसोड में फिन बैलर ने वापसी की थी और डेव मैल्टजर ने इस पूर्व चैंपियन सुपरस्टार की रॉ और स्मैकडाउन में वापसी को लेकर कहा है कि बैलर अब NXT में फुल-टाइम मेंबर के रूप में काम करने वाले हैं। NXT में रहते भी उन्हें किसी मेन रोस्टर में काम करने वाले सुपरस्टार की तरह पैसे अदा किए जाएंगे।
# सीएम पंक WWE के लिए FOX के साथ जुड़कर काम करेंगे
![सà¥à¤à¤® पà¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/620fe-15701625509278-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/620fe-15701625509278-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/620fe-15701625509278-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/620fe-15701625509278-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/620fe-15701625509278-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/620fe-15701625509278-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/620fe-15701625509278-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/10/620fe-15701625509278-800.jpg 1920w)
बीते कई सप्ताह से सीएम पंक की WWE में वापसी की ख़बरों ने तूल पकड़ा हुआ है लेकिन सच यह है कि पूर्व चैंपियन WWE के लिए FOX के साथ जुड़कर काम करने वाले हैं। वो FS1 चैनल पर आने वाले WWE बैकस्टेज शो को रैने यंग और बुकर टी के साथ होस्ट करने वाले हैं।
इससे पहले बुकर टी ने भी कहा था कि उनके और पंक के बीच संबंध अच्छे रहे हैं इसलिए उन्हें इस पूर्व चैंपियन के साथ काम करने में बहुत मजा आने वाला है।
हालांकि, कुछ लोगों का भी भी यह मानना है कि यह पंक की के इन-रिंग रिटर्न की ओर उठाया गया पहला कदम है। लेकिन 2014 में रेसलिंग छोड़ चुके इस रेसलर ने साफ किया है कि वो FOX के साथ काम कर रहे हैं ना कि WWE के साथ।
यह भी पढ़ें: 5 कारणों से विंस मैकमैहन, ब्रॉक लैसनर को चैंपियन नहीं बनने देंगे