WWE Rumor राउंडअप: रेसलर्स के साथ सऊदी अरब में हुई घटना का सच आया सामने, पूर्व चैंपियन की होगी वापसी

Enter caption

क्राउन ज्वेल के बाद वाली रॉ काफी शानदार रही थी। शो में हमें काफी सारे अच्छे सैगमेंट्स देखने को मिले, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके अलावा रॉ में NXT रेसलर्स भी नजर आए थे, जिन्होंने शो में मुकाबले लड़े। इसके अलावा डब्लू डब्लू ई (WWE) ने सर्वाइवर सीरीज के लिए भी बड़े मुकाबले तय कर दिए हैं जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 13 बार के WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन ने कंपनी के साथ नई डील साइन की: रिपोर्ट

हालांकि, ऐसा लगता है कि बैकस्टेज में WWE का माहौल थोड़ा ख़राब चल रहा है। सऊदी अरब से अमेरिका वापस आने में कई रेसलर्स को परेशानी हुई और इसको लेकर विंस मैकमैहन ने अपने रेसलर्स को जानकारी भी दी थी। इसके अलावा कई नए रेसलर्स के WWE से जुड़ने की भी खबर सामने आई है। आइये कुछ ऐसी ही और अफ़वाहों के बारे में जानते हैं।

#1 विंस मैकमैहन और सैथ रॉलिंस ने रॉ से पहले बैकस्टेज में सुपरस्टार्स से कही कुछ बातें

पिछले हफ्ते क्राउन ज्वेल पे-पर-व्यू हुआ था। कुछ WWE सुपरस्टार्स को सऊदी अरब से वापस अमेरिका आने में परेशानी हुई थी और इसकी वजह कुछ तकनीकी दिक्कत को बताया गया था। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, विंस मैकमैहन और सऊदी अरब अथॉरिटी के बीच कुछ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसकी वजह से ऐसा हुआ। लेकिन WWE ने इन अफ़वाहों को गलत बताया है और कहा कि उड़ान में देरी सिर्फ मैकेनिकल कारणों से हुई है।

रॉ से पहले उन्होंने इस बात की जानकारी अपने रेसलर्स को दी थी। इसके अलावा रॉलिंस ने भी अपने साथी सुपरस्टार्स से कहा कि बैकस्टेज हुई बातों को वो लोग सोशल मीडिया में फैंस को ना बताएं। इससे WWE को काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 WWE द्वारा सऊदी अरब को लेकर प्रेस रिलीज़ जारी करने की वजह

इस हफ्ते WWE ने एक प्रेस रिलीज़ जारी की, जिसमें उन्होंने बताया कि विंस मैकमैहन की कंपनी ने सऊदी अरब के साथ अपनी मौजूदा डील को 2027 तक बढ़ा लिया है।

कई फैंस इस खबर को सुनकर चौक गए थे क्योंकि ये घोषणा क्राउन ज्वेल के तुरंत बाद कर दी गई थी। इस बारे में बात करते हुए डेव मैल्टजर ने जानकारी दी कि ऐसा WWE ने कंपनी के स्टॉक्स को गिरने से बचने के लिए कहा था। क्राउन ज्वेल के बाद WWE के स्टॉक्स में गिरावट भी आई थी लेकिन इस प्रेस रिलीज़ से चीज़ें बदल सकती हैं।

इस डील में यही बताया गया कि WWE सऊदी अरब में हर साल दो शो को होस्ट करेगी। इस साल WWE ने इस देश में सभी शोज कर दिए हैं और अब अगले साल ही हमें अगला सऊदी अरब पे-पर-व्यू दिखेगा।

#3 नए रेसलर्स ने साइन की डील

youtube-cover

WWE ने अपने रोस्टर में कुछ और सुपरस्टार्स को साइन कर लिया है। हाल ही में की गई एक घोषणा के अनुसार, अब कंपनी ने तीन रेसलर्स और एक रेफरी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है - स्कार्लेट बोर्डो, शॉट्जी ब्लैकहार्ट, इंडी हार्टवेल और स्टीफन स्मिथ।

इन सभी में स्कार्लेट सबसे मशहूर हैं जिन्होंने पहले इम्पैक्ट रेसलिंग और रिंग ऑफ़ ऑनर में भी काम किया था। वह पहले भी WWE टेलीविज़न में नजर आ चुकी हैं लेकिन उनका इस्तेमाल सिर्फ एक जॉबर के तौर पर किया गया था।

#4 इलायस की वापसी की तारीख

youtube-cover

इलायस पिछले कुछ हफ़्तों से WWE में नजर नहीं आए हैं। डेव मैल्टजर के अनुसार, वह अक्टूबर के आखिर में अपनी वापसी करने वाले थे। अब नवंबर आ चुका है और मैल्टजर के अनुसार WWE कभी भी इलायस को वापस ला सकती है। उन्हें WWE ड्राफ्ट में स्मैकडाउन ब्रांड में डाला गया था।

#5 नटालिया ने सऊदी अरब की अफ़वाहों का सच बताया

youtube-cover

नटालिया ने सऊदी अरब में हुए क्राउन ज्वेल पे-पर-व्यू में लेसी इवांस के खिलाफ एक मुकाबला लड़ा था। ये इस देश में हुआ ऐसा पहला मुकाबला था जिसमें विमेंस रेसलर्स ने हिस्सा लिया हो। इससे पहले ऐसा कारनामा किसी ने भी नहीं किया था।

कुछ समय पहले एजे स्टाइल्स ने सऊदी अरब से अमेरिका आने में देरी होने पर कहा था और अब ऐसा नटालिया ने भी किया है।

पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन के अनुसार, सभी सुपरस्टार्स को मैकेनिकल दिक्कतों के कारण प्लेन से नीचे उतार दिया गया था। फिर उन सभी को एक 5 स्टार होटल में ले जाया गया, जहाँ पर वह बाकी रेसलर्स के साथ थीं।