रेसलमेनिया 36 के समाप्त होने के बाद अब डब्लू डब्लू ई (WWE) के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आज हम आपको रोमन रेंस के बारे में बड़ा अपडेट, जॉन सीना द्वारा चुप्पी तोड़ने के बारे में और ऐज समेत कई सुपरस्टार्स के बारे में आपको इस आर्टिकल में जानकारी मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें: रेसलमेनिया 36 मेंब्रॉन स्ट्रोमैन के यूनिवर्सल चैंपियन बनने के 5 कारण
# रोमन रेंस से नाराज हुए WWE अधिकारी
![रोमन रेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5c106-15862331207573-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5c106-15862331207573-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5c106-15862331207573-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5c106-15862331207573-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5c106-15862331207573-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5c106-15862331207573-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5c106-15862331207573-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/5c106-15862331207573-800.jpg 1920w)
रेसलमेनिया 36 में जिस WWE सुपरस्टार की कमी सबसे ज्यादा खली वो रोमन रेंस ही रहे जिन्होंने COVID-19 महामारी के चलते शो से अपना नाम वापस ले लिया था। अब डेव मेल्टजर ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि WWE अधिकारी रोमन रेंस से या तो नाराज हैं या फिर नाराजगी को छुपाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।
# जॉन सीना ने तोड़ी चुप्पी
रेसलमेनिया 36 में जॉन सीना और ब्रे वायट के मैच में WWE ने काफी क्रिएटिविटी दिखाई थी, जहाँ वायट ने सीना को उनके करियर में रहे उतार-चढ़ाव से अवगत कराया।
अब जॉन ने ट्वीट कर कहा है कि,"जब भी आपको कोई मौका मिले उसे करने के लिए आगे बढ़ें। परिणाम क्या होगा इससे डरें नहीं, केवल उस मौके का जितना हो सकता है उतना फायदा उठाने की कोशिश करें।"
# ऐज कैरेक्टर से बाहर निकले
ऐज ने हाल ही में रेसलमेनिया में वापसी की जहाँ उन्होंने रैंडी ऑर्टन के साथ जबरदस्त मुकाबला लड़ा। उस मैच को लेकर अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। उन्होंने कैरेक्टर से बाहर निकलते हुए ऑर्टन का धन्यवाद किया कि उनके कारण ही ऐज को इतना बड़ा पुश मिला है।उन्होंने कैरेक्टर से बाहर निकलते हुए ऑर्टन का धन्यवाद किया कि उनके कारण ही ऐज को इतना बड़ा पुश मिला है।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
# 2 ब्रांड्स में काम करेंगी शार्लेट
![रॉ में भी आएंगी शार्लेट](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a46b6-15862339277749-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a46b6-15862339277749-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a46b6-15862339277749-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a46b6-15862339277749-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a46b6-15862339277749-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a46b6-15862339277749-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a46b6-15862339277749-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/a46b6-15862339277749-800.jpg 1920w)
शार्लेट फ्लेयर रेसलमेनिया 36 के दूसरे दिन रिया रिप्ली को हराकर NXT विमेंस चैंपियन बन गई हैं। इसलिए कयास लगाए जा रहे थे कि वो अब फुल-टाइम NXT सुपरस्टार बनने वाली हैं लेकिन डेव मेल्टजर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि नई शार्लेट को NXT के साथ-साथ रॉ में भी अपनी भूमिका निभानी होगी।
ये भी पढ़ें: द रॉक की 5 तस्वीरें जिन्हें वो नहीं चाहते कि फैंस देखें
# एजे स्टाइल्स के WWE फ्यूचर पर बड़ा अपडेट
![एजे स्टाइल्स](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/ae9b2-15862341732414-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/ae9b2-15862341732414-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/ae9b2-15862341732414-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/ae9b2-15862341732414-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/ae9b2-15862341732414-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/ae9b2-15862341732414-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/ae9b2-15862341732414-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/04/ae9b2-15862341732414-800.jpg 1920w)
रेसलमेनिया 36 में अंडरटेकर ने एजे स्टाइल्स को बोनयार्ड मैच में कब्र में जिंदा दफना दिया था। अब स्टाइल्स के फ्यूचर को लेकर एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वो चोटिल नहीं हैं और कुछ समय बाद ही वो वापसी कर सकते हैं। अब कब्र से निकलकर उनकी वापसी कैसे होगी ये WWE क्रिएटिव टीम को सोचना है।अब स्टाइल्स के फ्यूचर को लेकर एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वो चोटिल नहीं हैं और कुछ समय बाद ही वो वापसी कर सकते हैं। अब कब्र से निकलकर उनकी वापसी कैसे होगी ये WWE क्रिएटिव टीम को सोचना है।