इस हफ्ते की स्मैकडाउन हर बार की तरह अच्छी रही। WWE अपनी पूरी कोशिश कर रही है ताकि अपने शोज को शानदार बना सके।
ओटिस शो के स्टार रहे और एक भी सैगमेंट स्मैकडाउन में ऐसा नहीं था जो बेकार रहा हो। आइये जानते हैं वो 5 चीज़ें जो इस हफ्ते स्मैकडाउन के जरिये WWE ने फैंस को इशारों इशारों में बताई।
ये भी पढ़ें:- 4 NXT के बड़े सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE के मेन रोस्टर में आने से बर्बाद हो गया
#5 ओटिस शो के स्टार रहे
मनी इन द बैंक ब्रीफ़केस जीतने के बाद से ही सभी की निगाहें अपने आप ओटिस (Otis) के ऊपर चली गयी हैं। वह द मिज़ और जॉन मॉरिसन के खिलाफ लड़ने के लिए एक टैग टीम पार्टनर की तलाश कर रहे थे।
मैंडी रोज के कहने पर उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन से बात की और वह उनके साथ लड़ने के लिए राज़ी हो गए।
ये भी पढ़ें-बैकी लिंच के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनने के बाद WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने क्या कहा?