पिछले हफ्ते SmackDown का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहा था। WWE ने पुरे शो को परफेक्ट बनाया था और किसी भी चीज़ ने निराश नहीं किया था। इस हफ्ते भी WWE से यहीं उम्मीद होगी। ब्रूस प्रिचर्ड धीरे-धीरे शोज़ का कद बढ़ा रहे हैं। रोमन रेंस के आने से भी SmackDown का रोस्टर मजबूत नजर आ रहा है।WWE इस समय SmackDown पर ध्यान दे रहा है और इस वजह से हर एक स्टोरीलाइन रोचक बनते जा रही है। साथ ही WWE अब क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी की तैयारी कर रहा है और इसके लिए कुछ मैचों की घोषणा भी हो चुकी है। पिछले हफ्ते SmackDown ने प्रभावित किया था और इस वजह से इस हफ्ते भी अच्छे एपिसोड की उम्मीद की जा सकती है।Alexa Bliss on #TalkingSmack was definitely interesting, to say the least... #TheFiend #Smackdown #AlexaBliss (@AlexaBliss_WWE) pic.twitter.com/XucXgomMEK— AlexaBliss.net | Alexa Bliss Fansite (@AlexaFansite) September 5, 2020अगर WWE को SmackDown को खास बनाना है तो उन्हें कुछ सरप्राइज और शॉक्स बुक जरूर करने होंगे। पिछले हफ्ते कुछ सरप्राइज देखने को मिले थे और इस वजह से शो खास बन गया था। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो इस हफ्ते SmackDown में हो सकती है।5- SmackDown में एबी द विच की जगह एलेक्सा ब्लिस नजर आएHas @AlexaBliss_WWE & @NikkiCrossWWE's friendship truly been repaired? #SmackDown pic.twitter.com/qq8feNgndk— WWE (@WWE) September 7, 2020पिछले साल ब्रे वायट ने अपने नए गिमिक को सबके सामने लाने का निर्णय लिया है। इस दौरान उनके फायरफ्लाई फन हाउस में कुछ खिलौने भी थे, जो वायट के साथ बात करते थे। अभी भी ये सारे खिलौने लगातार नजर आते रहते हैं। इसमें से एक एबी द विच नाम की डॉल है।पिछले हफ्ते ब्रे वायट ने कहा था कि वो वायट फैमिली में एक नया सदस्य लाने वाले हैं। ऐसे में एबी द विच के खिलौने की जगह लेकर एलेक्सा ब्लिस फायरफ्लाई फन हाउस में आ सकती हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा।ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो मर्फी की जगह लेकर सैथ रॉलिंस के साथी बन सकते हैं