5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती है

SmackDown
SmackDown

पिछले हफ्ते SmackDown का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहा था। WWE ने पुरे शो को परफेक्ट बनाया था और किसी भी चीज़ ने निराश नहीं किया था। इस हफ्ते भी WWE से यहीं उम्मीद होगी। ब्रूस प्रिचर्ड धीरे-धीरे शोज़ का कद बढ़ा रहे हैं। रोमन रेंस के आने से भी SmackDown का रोस्टर मजबूत नजर आ रहा है।

WWE इस समय SmackDown पर ध्यान दे रहा है और इस वजह से हर एक स्टोरीलाइन रोचक बनते जा रही है। साथ ही WWE अब क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी की तैयारी कर रहा है और इसके लिए कुछ मैचों की घोषणा भी हो चुकी है। पिछले हफ्ते SmackDown ने प्रभावित किया था और इस वजह से इस हफ्ते भी अच्छे एपिसोड की उम्मीद की जा सकती है।

अगर WWE को SmackDown को खास बनाना है तो उन्हें कुछ सरप्राइज और शॉक्स बुक जरूर करने होंगे। पिछले हफ्ते कुछ सरप्राइज देखने को मिले थे और इस वजह से शो खास बन गया था। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो इस हफ्ते SmackDown में हो सकती है।

5- SmackDown में एबी द विच की जगह एलेक्सा ब्लिस नजर आए

पिछले साल ब्रे वायट ने अपने नए गिमिक को सबके सामने लाने का निर्णय लिया है। इस दौरान उनके फायरफ्लाई फन हाउस में कुछ खिलौने भी थे, जो वायट के साथ बात करते थे। अभी भी ये सारे खिलौने लगातार नजर आते रहते हैं। इसमें से एक एबी द विच नाम की डॉल है।

पिछले हफ्ते ब्रे वायट ने कहा था कि वो वायट फैमिली में एक नया सदस्य लाने वाले हैं। ऐसे में एबी द विच के खिलौने की जगह लेकर एलेक्सा ब्लिस फायरफ्लाई फन हाउस में आ सकती हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो मर्फी की जगह लेकर सैथ रॉलिंस के साथी बन सकते हैं

4- कार्मेला एक नए गिमिक के साथ वापसी करें

पिछले हफ्ते WWE ने एक छोटे सैगमेंट से बताया था कि एक विमेंस स्टार की एंट्री होने वाली है। इसके बाद से ट्विटर पर इस बारे में चर्चा हुई और कई अलग स्टार्स का नाम सामने आया।

कार्मेला लंबे समय से WWE के एक्शन में नजर नहीं आयी है। ऐसे में वो इस नए अवतार में नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो ये एक सरप्राइज रहेगा।

3- रोमन रेंस अपने भाई जे उसो पर बुरी तरह हमला करें

रोमन रेंस और पॉल हेमन के कहने पर पिछले हफ्ते जे उसो को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर मैच में डाला गया था। इस मैच में उसो को जीत मिली थी और अब उन्हें क्लैश ऑफ चैंपियंस में यूनिवर्सल टाइटल के लिए मैच मिलेगा।

उन्हें अपने भाई रोमन रेंस का सामना करना होगा। ऐसे में रोमन रेंस सबको चौंकाकर उसो पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। इससे उनकी फ्यूड और मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जो द हर्ट बिजनेस का हिस्सा बन सकते हैं

2- बेली को मैंडी रोज़ के रूप में नई चैलेंजर मिले

बेली ने पिछले हफ्ते अपनी अच्छी दोस्त साशा बैंक्स को धोखे दिया था और उनपर बुरी तरह हमला किया था। साशा काफी चोटिल नजर आयी थी और लग रहा था कि अब वो कुछ समय तक आराम करेंगी।

ऐसे में बेली को क्लैश ऑफ चैंपियंस में अपनी टाइटल डिफेंड करने के लिए एक चैलेंजर की जरूरत होगी। मैंडी रोज़ एक अच्छी चैलेंजर साबित हो सकती हैं। रोज़ के पास करियर की सबसे बड़ी जीत के साथ अच्छा मनोबल है और ऐसे में वो सबको चौंकाते हुए बेली को चैलेंज कर सकती हैं।

1- द मिज़, ओटिस का मनी इन द बैंक ब्रीफकेस चुराएं

पिछले हफ्ते जॉन मॉरिसन ने ओटिस का मनी इन द बैंक ब्रीफकेस चुरा लिया था। इसके बाद पता चला कि ओटिस अपने कॉन्ट्रैक्ट को लंच बॉक्स में रखते हैं।

इस वजह से द मिज़ इस हफ्ते ओटिस का कॉन्ट्रैक्ट चुराने का प्रयास कर सकते हैं। इसके चलते SmackDown में मिज़-ओटिस की एक मिनी फ्यूड देखने को मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों द फीन्ड WWE में एक अच्छे बेबीफेस बन सकते हैं