5 कारण क्यों रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन ने SmackDown में टीम बनाई

रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन ने स्मैकडाउन में मैच जीता
रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन ने स्मैकडाउन में मैच जीता

स्मैकडाउन के एपिसोड में डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस फिर साथ में दिखाई दिए। ब्रायन ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को बैरन कॉर्बिन और शिंस्के नाकामुरा के अटैक से बचाया था। इसके बाद मेन इवेंट में डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस ने एक टीम में काम किया था।

मेन इवेंट में रोमन और डेनियल ब्रायन ने किंग कॉर्बिन और शिंस्के नाकामुरा को एक टैग टीम मुकाबले में हराया था। इसके पहले हैल इन ए सैल में भी दोनों सुपरस्टार्स एक टीम में दिखाई दिए थे। मैच के बाद द बिग डॉग और ब्रायन ने हाथ मिलाकर सैगमेंट का अंत किया था।

ये भी पढ़ें:- 50 मैन बैटल रॉयल जीतने वाले सऊदी अरब के बड़े रेसलर के खिलाफ होगा सिजेरो का मुकाबला

डब्लू डब्लू ई (WWE) पिछले कुछ समय से दोनों पूर्व WWE चैंपियंस को एक साथ बुक कर रहा है। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि आखिर यह सुपरस्टार्स साथ में क्यों दिखाई दे रहे हैं। इसलिए आइए नजर डालते हैं 5 कारणों के बारे में जिसके चलते रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन एक साथ काम करते हुए दिखाई दिये थे।


#5 एक अच्छा सैगमेंट देने के लिए

रोमन और ब्रायन
रोमन और ब्रायन

ड्राफ्ट के बाद यह स्मैकडाउन का पहला एपिसोड था। द बीस्ट शो के लिए एडवर्टाइज नहीं थे, इसके अलावा सारे सुपरस्टार्स अपनी-अपनी स्टोरीलाइन में शामिल थे। रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के लिए यह नई शुरुआत थी। वह पहले से किसी स्टोरीलाइन में शामिल नहीं थे।

रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन का सही तरह से उपयोग करने और उन्हें एक अच्छा सैगमेंट देने के लिए कंपनी ने दोनों को साथ बुक किया। WWE का यह प्लान सफल रहा और फैंस को दोनों सुपरस्टार्स की बुकिंग पसंद आई।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 क्राउन ज्वेल के पहले ब्रायन को ज्यादा स्क्रीन ऑन टाइम देने के लिए

पूर्व WWE चैंपियन डेनियल ब्रायन क्राउन ज्वेल का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। इसके पहले भी यह सुपरस्टार सऊदी अरब के शो का हिस्सा नहीं बना था। WWE अभी इस पीपीवी पर ध्यान दे रहा है।

ऐसे में डेनियल ब्रायन जो क्राउन ज्वेल में नहीं आने वाले, उन्हें ज्यादा टीवी टाइम देने की जरूरत थी। कंपनी ने स्मैकडाउन में बिल्कुल ऐसा ही किया। उन्होंने ब्रायन को शुरुआती और अंतिम सैगमेंट में साथ बुक किया।


#3 एक जबरदस्त मेन इवेंट देने के लिए

WWE ने ब्रॉक लैसनर को एडवर्टाइज नहीं किया था। इस वजह से मेन इवेंट पिक्चर पूरी तरह से खाली थी। WWE के पास मेन इवेंट में मैच या सैगमेंट बुक करने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं थे।

इस कारण से कंपनी ने मेन इवेंट में टॉप स्टार्स को बुक करने का निर्णय लिया। रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के साथ आने से मेन इवेंट खास बन गया और दोनों ने शानदार मैच दिया।

ये भी पढ़ें:- WWE Draft में नहीं चुने जाने वाले सुपरस्टार्स को भी मिला ब्रांड

#2 टैग टीम बनाने के लिए?

जब WWE के पास काफी सारे टॉप स्टार्स हो जाते हैं तो उन्हें मैनेज करना काफी ज्यादा मुश्किल रहता है। कुछ ऐसा ही अभी स्मैकडाउन के साथ है, कंपनी के पास सिर्फ 2 घन्टे रहते हैं।

इस वजह से फिर नए सुपरस्टार्स को टीवी पर आने का मौका नहीं मिलता। रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के रिंग में साथ काम करने से साफ पता चल रहा है कि दोनों एक टैग टीम बना सकते हैं।


#1 भविष्य की दुश्मनी की शुरुआत

रोमन vs ब्रायन
रोमन vs ब्रायन

रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच रिंग में मुकाबला हो चुका है। दोनों के काफी अच्छा काम किया था, अब लग रहा है कि दोनों की दुश्मनी के बीज बोए जा रहे हैं। ब्रायन का अचानक से फेस बनना और रोमन के साथ आना थोड़ा अजीब था।

इसके बाद भी फैंस ने इसे स्वीकार किया था। अगर कंपनी दोनों के बीच एक मैच प्लान कर रही है तो यह काफी ज्यादा अच्छी बात होगी। इससे दोनों सुपरस्टार्स के फायदा होगा।

ये भी पढ़ें:- WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के लिए 5 जबरदस्त और नए विरोधी