स्मैकडाउन के एपिसोड में डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस फिर साथ में दिखाई दिए। ब्रायन ने पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को बैरन कॉर्बिन और शिंस्के नाकामुरा के अटैक से बचाया था। इसके बाद मेन इवेंट में डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस ने एक टीम में काम किया था।
मेन इवेंट में रोमन और डेनियल ब्रायन ने किंग कॉर्बिन और शिंस्के नाकामुरा को एक टैग टीम मुकाबले में हराया था। इसके पहले हैल इन ए सैल में भी दोनों सुपरस्टार्स एक टीम में दिखाई दिए थे। मैच के बाद द बिग डॉग और ब्रायन ने हाथ मिलाकर सैगमेंट का अंत किया था।
ये भी पढ़ें:- 50 मैन बैटल रॉयल जीतने वाले सऊदी अरब के बड़े रेसलर के खिलाफ होगा सिजेरो का मुकाबला
डब्लू डब्लू ई (WWE) पिछले कुछ समय से दोनों पूर्व WWE चैंपियंस को एक साथ बुक कर रहा है। हर एक फैन के मन में सवाल होगा कि आखिर यह सुपरस्टार्स साथ में क्यों दिखाई दे रहे हैं। इसलिए आइए नजर डालते हैं 5 कारणों के बारे में जिसके चलते रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन एक साथ काम करते हुए दिखाई दिये थे।
#5 एक अच्छा सैगमेंट देने के लिए
ड्राफ्ट के बाद यह स्मैकडाउन का पहला एपिसोड था। द बीस्ट शो के लिए एडवर्टाइज नहीं थे, इसके अलावा सारे सुपरस्टार्स अपनी-अपनी स्टोरीलाइन में शामिल थे। रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के लिए यह नई शुरुआत थी। वह पहले से किसी स्टोरीलाइन में शामिल नहीं थे।
रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन का सही तरह से उपयोग करने और उन्हें एक अच्छा सैगमेंट देने के लिए कंपनी ने दोनों को साथ बुक किया। WWE का यह प्लान सफल रहा और फैंस को दोनों सुपरस्टार्स की बुकिंग पसंद आई।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं