WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा रोचक रहने वाला है। रोमन रेंस (Roman Reigns) की लंबे समय बाद टीवी पर वापसी देखने को मिलेगी। वो आकर बवाल मचा सकते हैं और रॉयल रंबल (Royal Rumble) के लिए अपनी स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकते हैं। शो में इसके अलावा कई बड़ी चीज़ें होने की उम्मीदें हैं।WWE साफ तौर पर अपने SmackDown के एपिसोड को खास बनाना चाहेगा। इसके लिए उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो WWE SmackDown के अगले एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।5- WWE SmackDown में Carmelo Hayes को जीत मिले View this post on Instagram Instagram Postग्रेसन वॉलर और कार्मेलो हेज के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के पहले राउंड का मैच देखने को मिलेगा। ग्रेसन वॉलर को मेन रोस्टर पर समय हो गया है और उन्होंने हील के तौर पर प्रभावित किया है। NXT स्टार कार्मेलो हेज मेन रोस्टर पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।कई फैंस का मानना है कि ग्रेसन वॉलर को WWE यहां जीत दर्ज करने के लिए बुक कर सकता है। NXT सुपरस्टार कार्मेलो अगर SmackDown में खुद को स्थापित कर चुके ग्रेसन वॉलर को हराकर टूर्नामेंट में आगे बढ़ते हैं, तो यह एक चौंकाने वाली चीज़ होगी।4- WWE सुपरस्टार Santos Escobar, Dragon Lee को भी चोटिल करने का प्रयास करें View this post on Instagram Instagram Postसैंटोस इस्कोबार के कारण रे मिस्टीरियो और कार्लिटो दोनों चोटिल हो गए हैं। अभी उनकी ड्रैगन ली के साथ दुश्मनी चल रही है। सैंटोस ने दो बार ड्रैगन को हरा दिया है लेकिन अभी भी दुश्मनी जारी है। सैंटोस खुद को हील के रूप में बिल्ड कर रहे हैं।सैंटोस फैंस से ज्यादा से ज्यादा बू हासिल करने के लिए ड्रैगन ली पर किसी बैकस्टेज सैगमेंट में हमला कर सकते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है, तो यह सरप्राइज रहेगा। वो मिस्टीरियो और कार्लिटो की तरह ही ड्रैगन को भी चोटिल करने का प्रयास कर सकते हैं।3- WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस की पहले राउंड में ही हार हो जाएकेविन ओवेंस और ऑस्टिन थ्योरी के बीच मैच देखने को मिलेगा। असल में यह यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट के पहले राउंड का मैच है। ओवेंस दो हफ्ते पहले हाथ में चोट के कारण काफी दर्द में नज़र आए थे। ऑस्टिन थ्योरी के कारण ही केविन का हाथ चोटिल हुआ था।अब ऑस्टिन थ्योरी इस हफ्ते SmackDown में उनके हाथ को निशाना बना सकते हैं। फैंस को उम्मीद है कि केविन जीत दर्ज करेंगे। अगर मैच में थ्योरी लगातार केविन की कमजोरी पर वार करते हैं और उन्हें हराकर टूर्नामेंट में आगे बढ़ जाते हैं, तो यह चौंकाने वाली चीज़ होगी।2- Damage Control पर WWE के बेबीफेस स्टार्स द्वारा हमला हो View this post on Instagram Instagram Postडैमेज कंट्रोल फैक्शन काफी चर्चा का विषय रहा है। कायरी सेन और ओस्का के इसमें शामिल होने से ग्रुप ज्यादा बेहतर बन गया है। पिछले हफ्ते शार्लेट फ्लेयर और ओस्का के मैच की शुरुआत से पहले ही बियांका ब्लेयर, शॉट्ज़ी, मीचीन और ज़ेलिना वेगा ने डैमेज कंट्रोल की बाकी सदस्यों को भगा दिया था।बेली ने अंत में दखल दिया और शार्लेट फ्लेयर को उनके कारण हार मिली। डैमेज कंट्रोल की इन हरकतों से परेशान होकर WWE SmackDown के एपिसोड में एक चौंकाने वाला पल देखने को मिल सकता है। ब्लेयर, वेगा, फ्लेयर, शॉट्ज़ी और मीचीन मिलकर डैमेज कंट्रोल की सदस्यों पर जबरदस्त हमला कर सकती हैं।1- WWE दिग्गज Roman Reigns को Randy Orton और LA Knight दोनों से चैलेंज मिले View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस की SmackDown में वापसी रोचक रह सकती है। रैंडी ऑर्टन और एलए नाइट दोनों ही अभी ब्लडलाइन के खिलाफ दुश्मनी का हिस्सा हैं। उन्हें मुख्य रूप से रोमन रेंस से बदला लेना है। WWE अब SmackDown में रोमन रेंस की वापसी को रोचक बनाना चाहेगा।कुछ फैंस का मानना है कि रोमन रेंस और रैंडी ऑर्टन के बीच दुश्मनी शुरू की जा सकती है। अगर रोमन के सैगमेंट में रैंडी ऑर्टन के अलावा एलए नाइट भी दखल देते हैं, तो यह चौंकाने वाली चीज़ होगी। ट्राइबल चीफ को दोनों ही रेसलर्स की ओर से मैच के लिए चैलेंज मिल सकता है।