हैल इन ए सैल पीपीवी करीब है और इसके पहले SmackDown के एपिसोड का आयोजन किया जाएगा। WWE ब्लू ब्रांड के एपिसोड से हैल इन ए सैल के लिए मुकाबलों को हाइप कर सकता है। SmackDown के अगले एपिसोड के लिए WWE ने कुछ चीज़ों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कुछ अन्य चीज़ें भी होने वाली है।
हैल इन ए सैल में SmackDown रोस्टर से रोमन रेंस और जे उसो का महत्वपूर्ण मैच होने वाला है। इसके साथ ही बेली और साशा बैंक्स के बीच भी हैल इन ए सैल मैच होगा। देखा जाए तो WWE के लिए ब्लू ब्रांड का अगला एपिसोड काफी अहम रहने वाला है। WWE इस वजह से SmackDown को जरूर ही रोचक बनाना चाहेगा।
ये भी पढ़ें:- "WrestleMania 37 में द अंडरटेकर की दोबारा रिंग में वापसी होगी और वो अपना अंतिम मैच लड़ेंगे"
इसके लिए WWE कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान कर सकता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो SmackDown के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।
5- SmackDown में रोमन रेंस और बिग ई किसी तरह से आमने-सामने आ जाएं
बिग ई को न्यू डे से अलग कर दिया गया है। ऐसे में अब वो अपने सिंगल्स करियर की शुरुआत करेंगे। खबरों के अनुसार WWE इस बड़े सुपरस्टार को पुश देना चाहता है। ऐसे में वो अपने सिंगल्स करियर की सही शुरुआत रोमन रेंस के साथ मुलाकात से कर सकते हैं।
हैल इन ए सैल के बाद रोमन को नए विरोधी की जरूरत होगी। ऐसे में बिग ई काफी अच्छा विकल्प रहेंगे। WWE अपने SmackDown के इस एपिसोड से दोनों सुपरस्टार्स की भविष्य में स्टोरीलाइन की झलक दिखा सकता है।
ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स को फैंस द्वारा बोरिंग कहा गया