टेबल्स लैडर्स एंड चेयर्स (TLC) पीपीवी अब कुछ दिनों दूर है। यह कंपनी के लिए साल का अंतिम इवेंट रहने वाला है, इसके बाद कंपनी की 2020 में एक नई शुरुआत देखने को मिलेगी। TLC के लिए कंपनी ने कुछ बढ़िया मैच बुक किए हैं। रॉ के अंतिम एपिसोड ने काफी बढ़िया काम किया था। इस वजह से हर एक फैन की TLC से पहले स्मैकडाउन के एपिसोड को लेकर रुचि बढ़ गयी है। हमें इस एपिसोड में स्टोरीलाइन आगे बढ़ते हुए दिखाई देगी। कम समय होने की वजह से WWE, TLC के लिए दूसरे शो जैसी हाइप नहीं बना पाया।डब्लू डब्लू ई (WWE) के पास TLC को खास बनाने के लिए एक बढ़िया उपाय है। अगर कंपनी स्मैकडाउन के एपिसोड को अच्छा बनाती है तो TLC का मजा बढ़ जाएगा। स्मैकडाउन के एपिसोड को खास बनाने के लिए WWE को बड़े सरप्राइज प्लान करने होंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में जो स्मैकडाउन के एपिसोड में हो सकती है।#5 डेनियल ब्रायन रिंग के नीचे से निकल कर मिज़ पर अटैक करेंDear wrestling gods, I don’t know what I did to deserve getting the storyline “Miz faces down the Fiend for the soul of Daniel Bryan,” but if you’ll tell me what it was, I swear I will keep doing it forever. pic.twitter.com/cAx36p4M22— Mith Gifs Wrestling (@MithGifs) December 9, 2019WWE ने कुछ हफ़्तों पहले दिखाया था कि द फीन्ड, ब्रायन को रिंग के नीचे ले गए थे। इसके अलावा उन्होंने डेनियल ब्रायन के बाल भी काट दिए थे। WWE शायद दोनों सुपरस्टार्स को थोड़े समय तक एक साथ लाने का प्लान बना रहा है। ऐसे में ब्रे वायट की मदद करने के लिए डेनियल ब्रायन, द मिज़ पर अटैक कर सकते हैं। अगर ब्रायन अलग रूप में रिंग के नीचे से आकर द मिज़ पर अटैक करते हैं तो यह बड़ा शॉक होगा। इससे फैंस TLC मैच के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हो जाएंगे। ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जो WrestleMania 36 में द फीन्ड को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं