SmackDown में WWE दिग्गज की बड़ी जीत & नए चैंपियन मिलने के बाद फैंस में खुशी की लहर, प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

Ujjaval
SmackDown में नए चैंपियन मिले (Photo: WWE.com)
SmackDown में नए चैंपियन मिले (Photo: WWE.com)

Fans Happy Reaction SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी अच्छा रहा। WWE ने शो को बढ़िया बनाने की कोशिश की। बार्सेलोना, स्पेन में पहली बार ब्लू ब्रांड के शो का आयोजन किया गया। इसी बीच कुछ चीजें चर्चा का विषय बनी। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स लंबे इंतजार के बाद आखिर चैंपियन बन गए। फैंस में इसे लेकर खुशी की लहर है। इसके साथ ही रैंडी ऑर्टन के मैच की भी खूब तारीफ हो रही है। फैंस को आखिर टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर की स्टोरीलाइन में दिलचस्पी आ रही है। प्रशंसक साफ तौर पर WWE की SmackDown से जुड़ी बुकिंग को लेकर संतुष्ट नज़र आए। इस आर्टिकल में हम SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़ पर एक नज़र डालने वाले हैं।

Ad

WWE फैंस की SmackDown को लेकर शानदार प्रतिक्रियाएं

Ad

(यह SmackDown का सबसे महान एपिसोड रहा। मैं इसे 5 स्टार रेट करूंगा। यह काफी अच्छा था, जहां हर मैच तगड़ा था। अन्य सभी चीजें भी बढ़िया थी।)

Ad

(स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स आखिर दोबारा टैग टीम चैंपियन बन गए। मोंटेज़ फोर्ड की भाषा में कहूं, तो भगवान अच्छे हैं।)

Ad

(मैं शो का आनंद लिया। क्राउड शानदार था और मैच भी अच्छे थे। कुछ बड़े स्पॉट्स वहां पर देखने को मिले।)

Ad

(SmackDown का विवरण: मैं WrestleMania में जिमी उसो vs एलए नाइट देखना पसंद करूंगा। आखिर उन्होंने एक महीने के बाद टिफनी स्ट्रैटन और शार्लेट फ्लेयर के बीच चीजों को सही तरह से बुक करना शुरू किया। गुंथर vs एक्सिऑम मैच एकदम धमाकेदार था। रैंडी ऑर्टन को वन ऑन वन एक्शन में देखकर अच्छा लगा। कार्मेलो हेज को अब जीतना शुरू करना चाहिए।)

Ad

(स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स काफी समय से चैंपियनशिप के हकदार थे। खुश हूं कि वो आखिर चैंपियन बन चुके हैं।)

Ad

(यह मैच काफी अच्छा था। केविन ओवेंस ने कार्मेलो हेज को मैच के बाद पंट किक का शिकार होने से बचा लिया। बाद में रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस का ब्रॉल हुआ, जहां केविन बाद में भाग गए।)

(शार्लेट फ्लेयर और टिफनी स्ट्रैटन के बीच ब्रॉल काफी अच्छा रहा। कोडी रोड्स ने मिज़ टीवी पर अच्छा प्रोमो दिया, अन्य सभी चीजें ठीक थी।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications