SmackDown में रोमन रेंस की तबाही के बावजूद WWE को हुआ भारी नुकसान

इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन का एपिसोड शानदार रहा था। रोमन रेंस और केविन ओवेंस ने WWE स्मैकडाउन के इस शो में धमाकेदार काम किया। इस हफ्ते स्मैकडाउन की व्यूअरशिप 2.029 मिलियन रही। पहले घंटे की व्यूअरशिप इस बार 2.053 मिलियन रही और दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 2.004 मिलियन रही।

Ad

यह भी पढ़ें: 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्हें मैच हारने के बाद एक साथ रोमन रेंस ने पीट-पीटकर किया था 'अधमरा'

WWE स्मैकडाउन को हुआ नुकसान

इस हफ्ते WWE के इस शो को नुकसान जरूर हुआ है। पिछले हफ्ते की व्यूअरशिप 2.141 मिलियन रही थी। इस हफ्ते 5.2 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है। देखा जाए तो पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते का शो अच्छा रहा था।

WWE स्मैकडाउन के इस हफ्ते का शो रोमन रेंस, पॉल हेमन और जे उसो ने शुरू किया।कायला ब्रेक्सटेन ने रोमन रेंस का इंटरव्यू लिया लेकिन रोमन रेंस गुस्सा हो गए थे। काफी गुस्से में वो नजर आए थे। इसके बाद केविन ओवेंस ने भी उन्हें चैलेंज किया। रोमन रेंस ने टीएलसी के लिए मैच स्वीकार कर लिया। इसके अलावा कुछ और भी अच्छे सैगमेंट्स और एक्शन भरे मैच देखने को मिले थे।

ये भी पढ़ें: रेसलिंग जगत के 3 दिग्गज परिवार जिनके आसपास पूरी रेसलिंग इंडस्ट्री घूम रही है

बेली की इस बार हार देखने को मिली। वहीं विमेंस डिवीजन में भी कुछ और शानदार एक्शन देेखने को मिला था। इस बार मेन इवेंट शानदार रहा था। केविन ओवेंस और ओटिस का मुकाबला रोमन रेंस और जे उसो के साथ हुआ था। रोमन रेंस ने पहले ओटिस को बुरी तरह पीटकर मैच से बाहर कर दिया। इसके बाद डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए रोमन रेंस और जे उसो की हार हो गई। इस हार से काफी गुस्सा रोमन रेंस हो गए थे। इसके बाद उन्होंने जे उसो के साथ मिलकर पहले केविन ओवेंस को पीटा। फिर रोमन रेंस ने चेयर से जे उसो पर ही हमला कर दिया। रोमन रेंस द्वारा जे उसो पर हमला करना किसी को समझ नहीं आया। अब ये स्टोरी ने अलग एंगल ले लिया है। जे उसो अब अगले हफ्ते कुछ नया कर सकते हैं।

फिलहाल इस हफ्ते रॉ और स्मैकडाउन दोनों की व्यूअरशिप काफी खराब रही है। स्मैकडाउऩ को भी नुकसान हुआ है। जबकि स्मैकडाउन के शो काफी शानदार हो रहे हैं। रोमन रेंस की वापसी के बाद से स्मैकडाउन A शो बन गया है।

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिनकी WWE टेलीविजन पर वापसी की सख्त जरूरत है

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications