रोमन रेंस को नया साथी मिलने और दिग्गज की खतरनाक पिटाई से WWE को हुआ फायदा, विंस खुशी से झूम उठेंगे 

Enter caption

WWE स्मैकडाउऩ के लिए अच्छी खबर इस बार आ रही है। हैल इऩ ए सैल के बाद रॉ के एपिसोड की व्यूअरशिप बेकार रही थी। लेकिन WWE स्मैकडाउन की व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी हुई है। शोबज डेली के अनुसार इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन की व्यूअरशिप 2.133 मिलियन रही। पिछले हफ्ते के मुकाबले देखा जाए तो बहुत बढ़ोत्तरी इस बार देखने को मिली है।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE Survivor Series: Raw vs SmackDown में से किस ब्रांड ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच?

WWE स्मैकडाउन का हुआ फायदा

WWE स्मैकडाउन का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा था। पहले घंटे की व्यूअरशिप 2.115 मिलियन रही थी। और दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 2.151 मिलियन रही थी। इस बार स्मैकडाउन की व्यूअरशिप बहुत ही खास रही है।

इस हफ्ते स्मैकडाउन की शुरूआत रोमन रेंस और जे उसो ने की थी। वहीं अंत में भी रोमन रेंस का चौंकाने वाला सैगमेंट देखने को मिला। इस बार डेनियल ब्रायन की हार देखने को मिली। जे उसो ने उन्हें हराकर सर्वाइवर सीरीज के लिए क्वालिफाई किया।वहीं साशा बैंक्स और बेली की स्टोरीलाइन अभी जारी है। दोनों के बीच अगले हफ्ते स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए रीमैच होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो सर्वाइवर सीरीज के लिए यहां बिल्डअप देखने को मिला। मिस्टीरियो परिवार और सैथ रॉलिंस की स्टोरीलाइन में एक शॉकिंग एंगल देखने को मिला।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस को मिला नया साथी, फैंस के पसंदीदा सुपरस्टार की हुई जबरदस्त पिटाई

इस बार व्यूअरशिप बहुत अच्छी रही है। ये एपिसोड भी बहुत ही खास था। खासतौर पर रोमन रेंस और जे उसो के ऊपर सभी की नजरें थी। रॉ की व्यूअरशिप का हाल बहुत बुरा हो गया है। लेकिन स्मैकडाउन ने कमाल का काम किया है। WWE को अब स्मैकडाउन से ही फायदा हो रहा है। रॉ तीन घंटे का होता है इसके बावजूद पिछले कुछ समय से व्यूअरशिप को लेकर काफी दिक्कतें आ रही है। फैंस को वैसे भी अब स्मैकडाउन का एपिसोड पसंद आता है। रोमन रेंस का कैरेक्टर इस समय सबसे खास चल रहा है। इस वजह से भी फैंस इसे देखना पसंद करते हैं। जे उसो के साथ उनकी स्टोरीलाइन खास रही है। रॉ को कुछ करना होगा ताकि तीन घंटे के शो में व्यूअरशिप ऊपर रहे। स्मैकडाउऩ के आने वाले एपिसोड में मजा आऩे वाला है। कुछ सैगमेंट्स का ऐलान हो चुका है।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown, Twitter Reactions: रोमन रेंस और उनके भाई के शॉकिंग सैगमेंट के बाद ट्विटर पर मचा बवाल

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications