SmackDown का अगला एपिसोड काफी ज्यादा रोचक रहने वाला है। WWE ने पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कुछ बड़े शॉक्स दिए थे और इसके चलते अब हर कोई अगले शो के लिए उत्साहित जरूर होगा। WWE ने SmackDown के लिए ज्यादा चीज़ें तय नहीं की है लेकिन फिर भी कहा जा सकता है कि शो बढ़िया रहेगा।The Big Dog Roman Reigns & Jey Uso #SmackDown 🤙 pic.twitter.com/Nxc4TKKM5u— Cenation - WWE Guy (@CenationMarian1) December 5, 2020ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो द अंडरटेकर के फिनिशर पर किकआउट कर चुके हैंWWE अब अपने पीपीवी टीएलसी की ओर ध्यान दे रहा है। SmackDown ब्रांड से कई सारे मैच होते हुए नजर आ सकते हैं। इस समय ब्लू ब्रांड के शोज़ Raw और NXT से स्टोरीलाइन के मामले में बेहतर साबित हो रहे हैं। ऐसे में हर कोई SmackDown के एपिसोड के लिए उत्साहित रहता है। कंपनी हमेशा की तरह कुछ बढ़िया चीज़ें तय करते हुए नजर आ सकता है।SmackDown के एपिसोड में ज्यादा समय नहीं बचा है और इसलिए आइए ब्लू ब्रांड के एपिसोड के प्रीव्यू पर नजर डालते हैं।- SmackDown में जे उसो अपने भाई रोमन रेंस से बदला लेंWhy did Jey Uso get beats from Roman Reigns LMAO what a dick 😂#SmackDown pic.twitter.com/seQ13xqz7j— A.W V2💎 (@AWV23) December 5, 2020पिछले हफ्ते जे उसो और रोमन रेंस ने टीम बनाकर केविन ओवेंस और ओटिस पर हमला किया था। इस दौरान मैच का अंत DQ से देखने को मिला था। साथ ही मैच के बाद रोमन रेंस और जे उसो ने मिलकर केविन ओवेंस की बुरी हालत कर दी थी। खैर, इसके बाद रोमन ने अचानक से अपने भाई पर ही स्टील चेयर से हमला कर दिया था।हर कोई इस चीज़ को देखकर सरप्राइज हो गया था। खैर, अब जे उसो जरूर ही अपने भाई द्वारा हुए हमले का बदला लेना चाहेंगे। उसो असल में यूनिवर्सल चैंपियन का साथ दे रहे थे और उनके दुश्मन पर अटैक कर रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने जे उसो पर हमला किया। ऐसे में अब SmackDown के एपिसोड में जे उसो जरूर ही अपना बदला लेना चाहेंगे।ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनका WWE से जाने के बाद करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया