WWE SmackDown प्रीव्यू: 129 किलो के चैंपियन की होगी धमाकेदार वापसी, रोमन रेंस करेंगे दुश्मन की बुरी हालत?

SmackDown में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन
SmackDown में रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन

स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी खास रहने वाला है। WWE ने एपिसोड के लिए पहले ही कई बड़ी चीज़ें तय कर दी है। कुछ शानदार सैगमेंट तय हो गए हैं। इसके साथ ही दिग्गज और एक वर्तमान चैंपियन की वापसी होगी। साथ ही कुछ अन्य मैच और सैगमेंट्स का आयोजन भी किया जा सकता है।

Ad
Ad

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों रोमन रेंस को WrestleMania में यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन करना चाहिए

पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में एक शानदार स्टील केज मैच देखने को मिला था। साथ ही कुछ बढ़िया मैच और सैगमेंट देखने को मिले थे। इस हफ्ते भी उसी तरह की उम्मीद की जा सकती हैं। WWE अपने इस एपिसोड को भी धमाकेदार बनाना चाहेगा। इसलिए हम इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।

- SmackDown में डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस के मैच की कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग

Ad

WWE ने कुछ समय पहले ही घोषणा करते हुए बताया है कि SmackDown के अगले एपिसोड में एक जबरदस्त सैगमेंट देखने को मिलेगा। दरअसल, डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस के बीच Fastlane पीपीवी में मैच देखने को मिलने वाला है। इसके चलते SmackDown के अगले एपिसोड में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग देखने को मिलेगी। दोनों दिग्गजों के बीच मैच के लिए सभी उत्साहित है।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच Fastlane में मैच बुक करना एक गलती है

रोमन रेंस की पिछली कुछ कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग काफी धमाकेदार रही है और इस बार भी कुछ बड़ा हो सकता है। रोमन रेंस इस मैच में कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से मना कर सकते हैं या वो मैच के लिए कोई स्टीप्यूलेशन भी रख सकते हैं। इसके चांस काफी ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के इस सैगमेंट में ऐज भी किसी तरह से दिखाई दे सकते हैं। साथ ही जे उसो यहां डेनियल ब्रायन पर हमला कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- SmackDown में केविन ओवेंस शो

Ad

SmackDown के एपिसोड में केविन ओवेंस की वापसी होगी। साथ ही वो अपने केओ शो में नजर आने वाले हैं और यहां उनके लिए खास गेस्ट होंगे। दरअसल, उन्होंने साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर को गेस्ट के रूप में बुलाया है। केविन ओवेंस इस दौरान दोनों सुपरस्टार्स से कुछ बड़े सवाल कर सकते हैं।

दोनों Fastlane पीपीवी में टैग टीम बनाकर नाया जैक्स और शायना बैजलर का सामना करने वाली हैं। ऐसे में दोनों से कई सवाल हो सकते हैं। इस दौरान उनके WrestleMania मैच को लेकर चर्चा हो सकती हैं। केविन ओवेंस के इस खास टॉक शो में जरूर ही कुछ धमाकेदार चीज़ें प्लान की जा सकती हैं।

- SmackDown में बिग ई की वापसी

Ad

कुछ हफ्ते से बिग ई नजर नहीं आ रहे थे। दरअसल, SmackDown के एक एपिसोड में अपोलो क्रूज ने बिग ई पर जबरदस्त तरीके से हमला किया था। इसके चलते इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बुरी तरह चोटिल हो गए थे। अब वो चोट से ठीक हो चुके हैं और उनकी SmackDown के एपिसोड में वापसी होगी।

SmackDown में वो वापसी करते हुए जरूर ही कुछ खास कर सकते हैं। वो एक प्रोमो कट कर सकते हैं और अपनी चोट के बारे में बता सकते हैं। साथ ही पिछले हफ्ते अपोलो क्रूज से मिले चैलेंज का जवाब भी दे सकते हैं। यहां से बिग ई और अपोलो क्रूज के बीच Fastlane के लिए मैच तय हो सकता है।

- SmackDown में सैथ रॉलिंस मैच लड़ें?

Ad

सैथ रॉलिंस ने Royal Rumble में वापसी की थी। इसके बाद से उन्होंने कोई भी मैच नहीं लड़ा है। इसके बावजूद वो SmackDown के इस एपिसोड में मैच लड़ सकते हैं। पिछले कुछ हफ्ते से SmackDown में सैथ रॉलिंस लगातार प्रोमो कट कर रहे हैं। साथ ही सिजेरो के साथ उनका मैच टीज़ हो रहा है।

ऐसे में अब SmackDown के एपिसोड में सैथ रॉलिंस एक मैच लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस दौरान मर्फी से वापसी भी हुई है। सैथ उनके खिलाफ ही नजर आ सकते हैं और पिछले हफ्ते सिजेरो के साथ हुई मर्फी की हार से गुस्सा हो सकते हैं। सैथ को हर कोई मैच लड़ते हुए देखना पसंद करेगा।

ये भी पढ़ें;- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications