रॉ का एपिसोड काफी धमाकेदार था और इसकी वजह से स्मैकडाउन को अपना प्रदर्शन बेहतर करना होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि उसके पास किंग ऑफ़ द रिंग टूर्नामेंट से जुड़े मैच हैं तो वहीं स्मैकडाउन के शो में रोमन रेंस पर वार करने वाले रेसलर के नाम का खुलासा होगा। ये एक ऐसा पल है जिसने रेसलिंग फैंस को काफी उलझा कर रखा हुआ है। बडी मर्फी ने पहले एरिक रोवन के नाम का खुलासा किया था लेकिन पिछले हफ्ते खुद पर एरिक रोवन के हाथों हुए वार के बाद उन्होंने कहा कि वो झूठ बोल रहे थे।
ये भी पढ़ें: WWE में हुई अनदेखी 5 भावुक घटनाएं जिन्होंने सबकी आंखों में आंसू ला दिए
इसकी वजह से सवाल खड़ा होता है कि क्या एरिक रोवन और डेनियल ब्रायन जिस नाम का खुलासा करेंगे वो वाकई में रोमन रेंस पर वार करने वाला रेसलर होगा। ये इकलौता पल नहीं है जिसको लेकर फैंस उत्साहित हैं। इस आर्टिकल में हम उन पांच पलों के बारे में बात करेंगे जो शो में हो सकते हैं।
#5 आखिरकार क्या होगा स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप का हाल?
![à¤
ब à¤à¥à¤¯à¤¾ हà¥à¤à¤¾ à¤à¤¸ à¤à¤¹à¤¾à¤¨à¥ à¤à¤¾ à¤à¤à¥ à¤à¤¾ रासà¥à¤¤à¤¾?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a6255-15662828118424-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a6255-15662828118424-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a6255-15662828118424-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a6255-15662828118424-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a6255-15662828118424-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a6255-15662828118424-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a6255-15662828118424-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/a6255-15662828118424-800.jpg 1920w)
रैंडी ऑर्टन को लैजेंड किलर कहा जाता है। उन्होंने रॉ में जिस तरह से ज़ेवियर वुड्स पर वार किया और बाकी के न्यू डे मेंबर्स पर अटैक लिया उससे ये समझना आसान है कि ये लड़ाई आगे जाएगी। एक बड़ा सवाल ये है कि क्या चोट की वजह से बाहर हुए ज़ेवियर वुड्स के कारण न्यू डे के हाथों से स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप चली जाएगी। अगर ऐसा होता है तो क्या हमें कोई नया चैंपियन देखने को मिलेगा और इसके आनेवाले समय में क्या परिणाम होंगे?
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 रैंडी ऑर्टन और कोफ़ी किंग्सटन क्या कहेंगे?
![à¤à¥à¤¸à¥ à¤à¤à¥ बढ़à¥à¤à¥ WWE à¤à¥à¤à¤ªà¤¿à¤¯à¤¨à¤¶à¤¿à¤ª à¤à¥ लिठलड़ाà¤?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9ecc0-15662835078912-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9ecc0-15662835078912-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9ecc0-15662835078912-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9ecc0-15662835078912-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9ecc0-15662835078912-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9ecc0-15662835078912-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9ecc0-15662835078912-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/9ecc0-15662835078912-800.jpg 1920w)
रॉ में रैंडी के हाथों बुरी तरह से पिटने वाले कोफ़ी क्या स्मैकडाउन में रैंडी को एक टाइटल मैच के लिए चैलेंज करेंगे? या फिर वो अपने विरोधी पर वार करने की कोशिश करेंगे। जैसा हमने पहले बताया कि ज़ेवियर वुड्स चोटिल हो गए हैं तो क्या कोफ़ी उनको मिली चोट का बदला रैंडी से लेंगे। कहीं ऐसा तो नहीं कि ये न्यू डे के खत्म होने की शुरुआत हो। क्या कोई और कहानी भी होती दिख रही है?
ये भी पढ़ें: WWE से जुड़े 6 विवादित फैसले जिनके बारे में विंस मैकमैहन सही थे
#3 क्या एंड्राडे से लड़ने आएंगे रे मिस्टीरियो?
![लà¥à¤à¥à¤¸à¥ à¤à¥ लिठà¤à¥à¤¯à¤¾ हà¥à¤à¤¾ वार?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/85f8d-15662837539194-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/85f8d-15662837539194-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/85f8d-15662837539194-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/85f8d-15662837539194-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/85f8d-15662837539194-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/85f8d-15662837539194-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/85f8d-15662837539194-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/85f8d-15662837539194-800.jpg 1920w)
रॉ में रे मिस्टीरियो अपना इनरिंग करियर खत्म करने वाले थे। उसी समय उनके बेटे ने आकर उन्हें रोका और एक टैग टीम के तौर पर लड़ने की सलाह दी। क्या मेक्सिकन सुपरस्टार एंड्राडे से मास्क उतारने का बदला लेने के लिए स्मैकडाउन आएंगे?
#2 कौन जीतेगा ये किंग ऑफ़ द रिंग मैच?
![सà¥à¤à¤¨à¤° सॠभरॠहà¥à¤à¥ à¤à¥à¤¯à¤¾ यॠपरफà¥à¤°à¤®à¥à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/82c1b-15662839318489-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/82c1b-15662839318489-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/82c1b-15662839318489-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/82c1b-15662839318489-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/82c1b-15662839318489-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/82c1b-15662839318489-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/82c1b-15662839318489-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/82c1b-15662839318489-800.jpg 1920w)
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि केविन ओवेंस जैसा कोई भी रेसलर इस समय स्मैकडाउन में नहीं है। वहीं इलायस जैसे इन-रिंग परफ़ॉर्मर भी काफी कम ही होते हैं। जब ये दोनों एक साथ एक ही रिंग में होंगे तो एक्शन का स्तर काफी ज़बरदस्त होगा। ये देखना होगा कि क्या केविन ओवेंस ये मैच जीतते हैं या फिर 24/7 चैंपियन इस मैच को जीतने में कामयाब होते हैं।
ये भी पढ़ें: WWE King of the Ring 2019 को जीतने वाले 4 अच्छे और 4 बुरे विकल्प
#1 क्या उजागर होगा रोमन रेंस पर वार करने वाले का नाम?
![à¤à¥à¤¯à¤¾ à¤à¤¸ हफà¥à¤¤à¥ भॠहà¥à¤à¤¾ धमाà¤à¥à¤¦à¤¾à¤° मà¥à¤¨ à¤à¤µà¥à¤à¤?](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/67314-15662841698806-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/67314-15662841698806-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/67314-15662841698806-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/67314-15662841698806-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/67314-15662841698806-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/67314-15662841698806-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/67314-15662841698806-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/08/67314-15662841698806-800.jpg 1920w)
बडी मर्फी और डेनियल ब्रायन रिंग में आमने सामने होंगे। ये देखना होगा कि डेनियल ब्रायन किसके नाम का खुलासा करते हैं। क्या जिस नाम का वो खुलासा करेंगे वो ही असलियत में रोमन पर वार कर रहा है?