SmackDown का अगला एपिसोड जरूर ही रोचक रहने वाला है। WWE ने अपने सर्वाइवर सीरीज पीपीवी की पूरी तैयारी कर ली है और ब्लू ब्रांड के एपिसोड के बाद बड़े इवेंट का आयोजन किया जाने वाला है। WWE ने इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ें तय नहीं की है। इसके चलते लग रहा है कि जरूर ही कुछ बड़ा होने वाला है।हर हफ्ते WWE पहले से ही कुछ मुकाबलों की घोषणा कर देता है लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है। इसके चलते शो को देखना जरूर ही रोचक रहेगा। WWE के पास सर्वाइवर सीरीज को हाइप करने के लिए SmackDown के एपिसोड के रूप में अंतिम मौका रहने वाला है। इस बार सर्वाइवर सीरीज के लिए दोनों ब्रांड के बीच दुश्मनी नहीं हुई है।Roman Reigns apparently doesn't waste time thinking about Randy Orton. pic.twitter.com/SqOtZ7vQDC— Mith Gifs Wrestling (@MithGifs) November 18, 2020ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series 2020: 5 तरीके जिनसे रोमन रेंस vs ड्रू मैकइंटायर के मैच का अंत हो सकता है इसके चलते SmackDown के एपिसोड में WWE मुकाबलों को हाइप कर सकता है। खैर, अगर WWE को SmackDown का एपिसोड सही मायने में खास बनाना है तो उन्हें जरूर कुछ बड़ा करना होगा। इसलिए हम SmackDown के एपिसोड के प्रीव्यू पर नजर डालते हैं।- SmackDown में डेनियल ब्रायन की वापसी हो और वो रोमन रेंस को चैलेंज करेंThe best WWE Championship reign of the last decadeChange my mind pic.twitter.com/OAaZwdKZwt— OLi the AEW fanboy (@FR1NG3FAC3) November 11, 2020डेनियल ब्रायन पर कुछ हफ्ते पहले जे उसो ने बुरी तरह हमला किया था। इसके बाद से ही वो WWE में नजर नहीं आए हैं। वो सर्वाइवर सीरीज से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में वापसी कर सकते हैं। रोमन रेंस के कहने पर उसो ने ब्रायन को निशाना बनाया था।ऐसे में डेनियल ब्रायन अपना रिटर्न करते हुए रोमन और जे उसो को सरप्राइज कर सकते हैं। इस दौरान वो रोमन रेंस पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। इससे दोनों की स्टोरीलाइन और भी ज्यादा खतरनाक बन जाएगी। हर किसी को डेनियल ब्रायन का ये रिटर्न पसंद आएगा और इससे रोमन को भी भविष्य में एक अच्छा विरोधी मिलेगा।ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series 2020: 5 तरीके जिससे मेंस एलिमिनेशन मैच का अंत हो सकता है