WWE SmackDown प्रीव्यू: Survivor Series को लेकर होगा बड़ा ऐलान, रोमन रेंस के ऊपर होगा खतरनाक अटैक?

SmackDown
SmackDown

SmackDown का अगला एपिसोड जरूर ही रोचक रहने वाला है। WWE ने अपने सर्वाइवर सीरीज पीपीवी की पूरी तैयारी कर ली है और ब्लू ब्रांड के एपिसोड के बाद बड़े इवेंट का आयोजन किया जाने वाला है। WWE ने इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ें तय नहीं की है। इसके चलते लग रहा है कि जरूर ही कुछ बड़ा होने वाला है।

हर हफ्ते WWE पहले से ही कुछ मुकाबलों की घोषणा कर देता है लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है। इसके चलते शो को देखना जरूर ही रोचक रहेगा। WWE के पास सर्वाइवर सीरीज को हाइप करने के लिए SmackDown के एपिसोड के रूप में अंतिम मौका रहने वाला है। इस बार सर्वाइवर सीरीज के लिए दोनों ब्रांड के बीच दुश्मनी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series 2020: 5 तरीके जिनसे रोमन रेंस vs ड्रू मैकइंटायर के मैच का अंत हो सकता है

इसके चलते SmackDown के एपिसोड में WWE मुकाबलों को हाइप कर सकता है। खैर, अगर WWE को SmackDown का एपिसोड सही मायने में खास बनाना है तो उन्हें जरूर कुछ बड़ा करना होगा। इसलिए हम SmackDown के एपिसोड के प्रीव्यू पर नजर डालते हैं।

- SmackDown में डेनियल ब्रायन की वापसी हो और वो रोमन रेंस को चैलेंज करें

डेनियल ब्रायन पर कुछ हफ्ते पहले जे उसो ने बुरी तरह हमला किया था। इसके बाद से ही वो WWE में नजर नहीं आए हैं। वो सर्वाइवर सीरीज से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में वापसी कर सकते हैं। रोमन रेंस के कहने पर उसो ने ब्रायन को निशाना बनाया था।

ऐसे में डेनियल ब्रायन अपना रिटर्न करते हुए रोमन और जे उसो को सरप्राइज कर सकते हैं। इस दौरान वो रोमन रेंस पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। इससे दोनों की स्टोरीलाइन और भी ज्यादा खतरनाक बन जाएगी। हर किसी को डेनियल ब्रायन का ये रिटर्न पसंद आएगा और इससे रोमन को भी भविष्य में एक अच्छा विरोधी मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series 2020: 5 तरीके जिससे मेंस एलिमिनेशन मैच का अंत हो सकता है

- SmackDown में सर्वाइवर सीरीज के लिए अन्य सुपरस्टार्स की घोषणा हो जाएं

सर्वाइवर सीरीज के लिए टीम Raw की घोषणा पहले ही हो गयी है लेकिन टीम SmackDown ने अबतक कुछ नाम तय नहीं किये हैं। मेंस टीम में जे उसो, केविन ओवेंस, सैथ रॉलिंस और किंग कॉर्बिन है। इस दौरान एक नाम और तय किया जा सकता है।

इसके अलावा विमेंस टीम SmackDown में बियांका ब्लेयर, रूबी रायट और लिव मॉर्गन का नाम घोषित हुआ है। अभी दो और विमेंस स्टार्स के नाम तय होने हैं। ऐसे में SmackDown के इस एपिसोड में कुछ नाम तय होते हुए नजर आ सकते हैं।

- Raw रोस्टर आकर SmackDown सुपरस्टार्स पर हमला करें

हर साल WWE इन्वेशन एंगल बुक करता है। इससे दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले चर्चा का विषय बन जाते हैं। इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ है। काफी हफ्ते निकल गए हैं लेकिन किसी भी रोस्टर ने अपने विरोधी रोस्टर को निशाना नहीं बनाया है।

WWE के पास SmackDown के एपिसोड में दोनों ब्रांड के बीच ब्रॉल बुक करने का अंतिम मौका है। ऐसे में वो जरूर ही इसे खास बनाना चाहेंगे। ऐसे में SmackDown सुपरस्टार्स को Raw रोस्टर द्वारा शॉक मिल सकता है।

- SmackDown में सैमी जेन टाइटल हार जाएं

सैमी जेन और बॉबी लैश्ले के बीच सर्वाइवर सीरीज के लिए जबरदस्त मैच तय है। दोनों सुपरस्टार्स पहले एक खराब स्टोरीलाइन का हिस्सा रह चुके हैं और उनके मुकाबले भी निराशाजनक थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोई भी उनका मैच देखने में रूचि नहीं ले रहा है।

Raw के एपिसोड में बड़ा टाइटल चेंज हुआ। ऐसे में SmackDown के एपिसोड में सैमी जेन अपने टाइटल को हार सकते हैं। WWE के पास उनकी जगह डेनियल ब्रायन, बिग ई, ओटिस और अपोलो क्रूज को बतौर चैंपियन सर्वाइवर सीरीज में लेकर जाने का मौका है।

ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series 2020: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी