WWE SmackDown प्रीव्यू: WrestleMania के लिए होगा बड़े मैच का ऐलान, रोमन रेंस लेंगे अपना बदला?

WWE
WWE

स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड से काफी उम्मीदें रहने वाली हैं। WWE ने अपने इस शो के लिए पूरी तैयारी कर ली है। पीपीवी के बाद ये SmackDown का पहला एपिसोड होगा। इसके चलते हर कोई इसके लिए उत्साहित है। कई जबरदस्त मैच और सैगमेंट देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा नई स्टोरीलाइन शुरू हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों द मिज़ को Raw के अगले एपिसोड में WWE चैंपियनशिप को रिटेन करना चाहिए

SmackDown के इस एपिसोड से काफी उम्मीदें है क्योंकि WrestleMania सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में स्टोरीलाइन देखना जरूर ही रोचक रहने वाली हैं। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इसके चलते कुछ बड़े पल देखने को मिल सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के प्रीव्यू के बारे में बात करने वाले हैं और जानेंगे कि अगले एपिसोड में क्या खास देखने को मिल सकता है।

- SmackDown में केविन ओवेंस और जे उसो के बीच दुश्मनी की शुरुआत हो

जे उसो ने Elimination Chamber में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान वो कुछ एलिमिनेशन भी करने में सफल रहे थे। उन्होंने यहां केविन ओवेंस को भी मैच से बाहर किया था। खैर, अब ओवेंस अपना बदला लेना चाहेंगे। हमेशा ही जे उसो की वजह से ओवेंस चैंपियन बनते-बनते रह गए हैं। ऐसे में अब जाकर ओवेंस अपने दुश्मन से बदला लेना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों ऐज को WWE WrestleMania में रोमन रेंस को हरा देना चाहिए

इसके चलते उनकी जे उसो के साथ स्टोरीलाइन शुरू हो सकती हैं। जे उसो और केविन ओवेंस की दुश्मनी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आएगी। इस दौरान कुछ अच्छे मैच देखने को मिल सकते हैं। केविन ओवेंस और जे उसो न सिर्फ Fastlane बल्कि WrestleMania में भी मैच लड़कर सबको सरप्राइज कर सकते हैं। केविन ओवेंस ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट करते हुए इस स्टोरोलाइन की शुरुआत को टीज़ किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- SmackDown में साशा बैंक्स और कार्मेला की दुश्मनी फिर शुरू हो?

SmackDown के अगले एपिसोड में साशा बैंक्स और कार्मेला के बीच एक बार फिर दुश्मनी देखने को मिल सकती हैं। दरअसल, पहले रेजिनल्ड असल में साशा बैंक्स की मदद करते हुए नजर आ रहे थे। लग रहा था कि शायद वो अब साशा बैंक्स की ओर ज्यादा झुक रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने सबको शॉक कर दिया था।

दरअसल, Elimination Chamber में रेजिनल्ड की वजह से साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर की हार हुई थी। ऐसे में अब SmackDown में पता चल सकता है कि कार्मेला के कहने पर रेजिनल्ड ने ऐसा किया है। इसके साथ ही कार्मेला और साशा बैंक्स की दुश्मनी शुरू हो सकती हैं जहां उनके बीच Fastlane के लिए मैच तय हो सकता है।

इसके अलावा पूरी उम्मीद की जा सकती है कि बियांका ब्लेयर भी WrestleMania के लिए अपने प्रतिद्वंदी का ऐलान कर सकती हैं।

- SmackDown में अपोलो क्रूज vs शिंस्के नाकामुरा?

पिछले हफ्ते अपोलो क्रूज और शिंस्के नाकामुरा के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच में नाकामुरा को जीत मिली थी। इसके बाद अपोलो क्रूज ने गुस्से में आकर नाकामुरा हमला कर दिया था। इस दौरान उन्होंने अपने पूर्व दोस्त और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बिग ई पर बुरी तरह हमला किया था।

बिग ई स्टोरीलाइन के अनुसार अभी चोटिल है। इसके बावजूद वो जल्द ही वापसी कर सकते हैं। इस दौरान SmackDown में अपोलो क्रूज और नाकामुरा के बीच फिर मैच देखने को मिल सकता है। इसके चांस काफी ज्यादा है। खैर, WWE यहां नियम जोड़ सकता है जहां विजेता को IC चैंपियनशिप मैच मिलेगा।

- SmackDown में रोमन रेंस और ऐज का सैगमेंट?

रोमन रेंस ने Elimination Chamber 2021 में डेनियल ब्रायन को हराकर अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया था। इस दौरान ऐज ने अचानक से आकर रोमन रेंस पर हमला किया था। इसके चलते ही दोनों के बीच मैच तय होते हुए दिखाई दिया है। खैर, रोमन रेंस और ऐज की स्टोरीलाइन अब जारी रह सकती हैं।

रोमन रेंस और ऐज के बीच SmackDown में एक सैगमेंट देखने को मिल सकता है। दोनों ही सुपरस्टार्स एक-दूसरे के खिलाफ प्रोमो कट करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस दौरान शायद उनके बीच ब्रॉल भी हो सकता है। रोमन रेंस और ऐज एक अच्छी स्टोरीलाइन देना चाहेंगे और इसकी शुरुआत SmackDown से हो सकती हैं। रोमन रेंस यहां अपना बदला ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जो दोस्त से बड़े दुश्मन बन गए