स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड के लिए सभी फैंस उत्साहित रहने वाले हैं। SmackDown के लिए WWE बड़े मैच की घोषणा कर चुका है। पिछले हफ्ते विमेंस चैंपियनशिप और विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप की स्टोरीलाइंस आगे बढ़ी थी। इसके अलावा शिंस्के नाकामुरा और किंग कॉर्बिन के बीच मुकाबला तय किया गया था।रोमन रेंस का एक शानदार सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान पॉल हेमन ने ट्राइबल चीफ की तारीफ की थी। साथ ही सैगमेंट के दौरान सैथ रॉलिंस और सिजेरो की दुश्मनी को आगे बढ़ाया गया और सिजेरो बुरी तरह चोटिल भी दिखाई दे रहे थे। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने भी एक बड़ी और अहम जीत हासिल की थी।👀#SmackDown @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle pic.twitter.com/kt3CtqIK3A— WWE (@WWE) May 22, 2021ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell में द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर के बीच हुआ था खतरनाक मुकाबला, दोनों WWE दिग्गज हुए थे बुरी तरह खून से लथपथमेन इवेंट में एलिस्टर ब्लैक की वापसी हुई थी। देखा जाए तो SmackDown का अंतिम एपिसोड रोचक साबित हुआ था। अब उम्मीद है कि SmackDown का अगला एपिसोड भी खास रहेगा। इसके चलते WWE को कुछ बड़े मैच और सैगमेंट तय करने होंगे। खैर, आइए हम SmackDown के प्रीव्यू के बारे में बात करते हैं।- SmackDown में द उसोज़ vs स्ट्रीट प्रॉफ़िट्सThe Usos vs. The Street Profits set for next week's WWE SmackDown https://t.co/usWrKj2Zhn pic.twitter.com/Y3eu4IHpXa— Wrestling Observer (@WONF4W) May 22, 2021द उसोज़ और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के बीच SmackDown के एपिसोड में मैच होगा। दरअसल, पिछले हफ्ते जिमी उसो ने इस मैच को तय करने की मांग की थी। उन्होंने मैच की घोषणा होने के बाद अपने भाई जे उसो को इस विषय में जानकारी दी थी। खैर, रोमन रेंस इसके चलते जे उसो से काफी ज्यादा निराश दिखाई दिए थे।ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell में WWE दिग्गज ने की थी बहुत बड़ी चीटिंग, फेमस सुपरस्टार को मिली थी चौंकाने वाली हारइसके बावजूद अब दोनों भाई मिलकर स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का सामना करने वाले हैं। ये मुकाबला काफी ज्यादा खास रहेगा। वो मिलकर शानदार काम कर सकते हैं। इस मैच में जे उसो का बड़ा किरदार रहने वाला है। रोमन रेंस ने पिछले हफ्ते जे उसो के कान में कुछ बात बोली थी और ये चीज़ फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई थी।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!