Hell in a Cell में द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर के बीच हुआ था खतरनाक मुकाबला, दोनों WWE दिग्गज हुए थे बुरी तरह खून से लथपथ 

WWE
WWE

द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर के बीच No Mercy पीपीवी में Hell in a Cell मैच भी देखने को मिला था। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और द अंडरटेकर (The Undertaker) की दुश्मनी हर एक WWE फैन को सालों तक याद रहने वाली हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई शानदार मैच दिए हैं। प्रशंसकों को उनकी 2014-15 की स्टोरीलाइन याद होगी।

Ad

ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर के बीच 2002 में हुआ था शानदार WWE Hell in a Cell मैच

SmackDown ब्रांड में मुख्य रूप से द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर की WWE चैंपियनशिप के लिए दुश्मनी देखने को मिल रही थी। दोनों की दुश्मनी काफी खतरनाक साबित हुई थी। SmackDown की जनरल मैनेजर स्टैफनी मैकमैहन ने ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर के बीच No Mercy पीपीवी के लिए Hell in a Cell की घोषणा कर दी थी। इसके बाद उनकी स्टोरीलाइन और भी ज्यादा खतरनाक हो गई थी।

Ad

ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell में दो भाइयों के बीच हुआ था खतरनाक चैंपियनशिप मैच, WWE दिग्गज की धोखे से हुई थी चौंकाने वाली हार

No Mercy पीपीवी के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप को द अंडरटेकर के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। मैच काफी शानदार था और लैसनर को खून भी निकलने लग गया था। इसके साथ ही द अंडरटेकर के चेहरे से भी खून बहने लगा था। खैर, मैच जारी रहा और अंडरटेकर ने अपना दबदबा बनाए रखा। इसके अलावा ब्रॉक लैसनर ने भी शानदार काम किया।

इस Hell in a Cell मैच का अंत काफी शानदार साबित हुआ था। दरअसल, लैसनर ने टेकर पर कुछ पंच लगाए। खैर, द अंडरटेकर ने जबरदस्त तरीके से वापसी की और अपना फिनिशर लास्ट राइड लगा दिया। लगा कि इस जबरदस्त मुकाबले का अंत हो जाएगा। द अंडरटेकर ने लैसनर को पिन किया।

Ad

ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell में दिग्गजों के बीच हुआ था ऐतिहासिक मैच, WWE में दो फेमस सुपरस्टार्स ने रचा था इतिहास

लैसनर ने अंतिम समय पर रोप्स से अपना हाथ छू लिया। इसके चलते पिन नहीं हो पाया। इसके बाद द अंडरटेकर ने पाइलड्राईवर लगाने की कोशिश की लेकिन लैसनर बच गए। इसके बाद द बीस्ट ने दिग्गज को उठाया और F5 लगा दिया। साथ ही इस मुकाबले के अंदर जीत दर्ज की और अपना WWE टाइटल सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications