स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने अपने इस एपिसोड के लिए ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। पिछले हफ्ते SmackDown का एपिसोड शानदार साबित हुआ था। WWE ने कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज प्लान किये थे। सही मायने में कहा जा सकता है कि SmackDown का अंतिम एपिसोड रोचक रहा था।इस वजह से फैंस SmackDown के अगले एपिसोड से भी काफी उम्मीद लगा रहे हैं। इस एपिसोड के द्वारा Hell in a Cell के लिए कुछ स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई जा सकती हैं। इसके अलावा कुछ मैचों की घोषणा भी देखने को मिल सकती हैं। रोमन रेंस को SmackDown में देखना जरूर ही रोचक रहेगा।The Head of the Table will join us... at his leisure.#SmackDown @HeymanHustle @WWERomanReigns pic.twitter.com/jdeoU54SpF— WWE (@WWE) May 22, 2021ये भी पढ़ें;- 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिन्हें AEW में जबरदस्त सफलता मिल सकती हैअगर WWE को SmackDown के एपिसोड को खास बनाना है और साथ ही अपनी रेटिंग्स में सुधार करना है तो उन्हें कुछ बड़े सरप्राइज प्लान करने होंगे। शॉक्स और सरप्राइज से फैंस का ध्यान एपिसोड पर जाएगा और WWE को फायदा होगा। खैर, इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।5- एलिस्टर ब्लैक SmackDown में बिग ई पर हमला करें.@WWEAleister is HERE. 👀#SmackDown pic.twitter.com/4Ig3FLftsW— WWE (@WWE) May 22, 2021एलिस्टर ब्लैक पिछले कई हफ्ते से लगातार प्रोमो कट कर रहे थे। इसके बावजूद SmackDown के अंतिम एपिसोड में उनकी वापसी हुई। उन्होंने आईसी टाइटल मैच में इंटरफेयर किया और बिग ई पर हमला किया। उनका ये रिटर्न काफी ज्यादा प्रभावशाली साबित हुआ था। वो सभी के बीच चर्चा का विषय बन गए थे।ये भी पढ़ें;- 4 दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्होंने अपने डेब्यू के कुछ महीनों बाद WWE चैंपियनशिप जीतीइस हफ्ते एलिस्टर ब्लैक फिर अपने फैंस को सरप्राइज कर सकते हैं। अगर वो एक बार फिर बिग ई पर हमला कर देते हैं तो ये बड़ा शॉक होगा। सभी उम्मीद कर रहे हैं कि बिग ई अब अपना बदला लेने का प्रयास करेंगे। इसके बावजूद WWE अपने फैंस को SmackDown में बड़ा शॉक दे सकता है।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!